बिहार: RCP सिंह पर बरसे नीतीश कुमार, कहा- 'बहुत अधिकार दिए बहुत गड़बड़ की'
बिहार: RCP सिंह पर बरसे नीतीश कुमार, कहा- 'बहुत अधिकार दिए बहुत गड़बड़ की'
Share:

पटना: महागठबंधन के साथ मिलकर बिहार की सरकार चला रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में अपने सबसे करीबी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP सिंह को लेकर बड़ा बयान दे डाला है। जी दरअसल नीतीश कुमार ने हाल ही में अपने बयान में कहा कि, 'उन्हें बहुत अधिकार दिए थे, उन्होंने बहुत गड़बड़ की।' जी दरअसल बीते शुक्रवार को नीतीश कुमार पटना में 'बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस' कार्यक्रम में पहुंचे थे, और यहाँ उन्होंने RCP सिंह पर निशाना साधा।

इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि, 'उन्होंने अच्छा नहीं किया। हमने उन्हें बहुत सम्मान दिया। पार्टी का अध्यक्ष भी बना दिया। बाद में वो केंद्रीय मंत्री बन गए तब हमने उनसे पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ने के लिए कहा था।' आप सभी को बता दें कि आरपीसी सिंह ने हाल ही में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। जी दरअसल पार्टी ने उन्हें तीसरी बार राज्यसभा भेजने से मना कर दिया था, जिसकी वजह से उन्हें मोदी सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

आपको बता दें कि पार्टी के भीतर काफी समय से उपेक्षित हो रहे आरसीपी सिंह के सियासी भविष्य को लेकर सवाल पहले ही खड़े हो रहे थे, हालाँकि वो अगला कदम क्या लेंगे, सबकी नजर इसी पर थी। आपको पता हो अपने इस्तीफे पर उन्होंने कहा था- 'इस पार्टी में कुछ नहीं बचा है। वो डूबता हुआ जहाज है। हमसे चिढ़ है, तो हमसे निपटो, हमारे पास विकल्प खुले हुए हैं।' दूसरी तरफ बिहार में जेडीयू का सियासी हश्र महाराष्ट्र की शिवसेना जैसा न हो, इसके लिए नीतीश कुमार ने पहले ही पूरी तैयारियां कर ली थी।

आपको बता दें कि जेडीयू ने आरसीपी सिंह को कमजोर करते हुए उनसे सभी अहम पद छीन लिए और उनके करीबी नेताओं पर पूरी तरह नकेल कस दिया। इसी के साथ, जेडीयू से निकालने के लिए भी सीधा कोई आदेश नहीं जारी किया बल्कि उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर नोटिस जारी कर दिया। इस तरह जेडीयू का सीधा मकसद आरसीपी सिंह की छवि को पूरी तरह धूमिल और विधायकों से उनके संपर्क को खत्म करने की रणनीति अपनाई।

महाराष्ट्र के 75 प्रतिशत मंत्रियों के खिलाफ चल रहे है आपराधिक केस, रिपोर्ट में हुआ हैरतंअगेज खुलासा

अब नहीं मिलेंगे जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर!

राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, PM मोदी ने जाना हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -