'नितीश कुमार को अब राजपाट छोड़ देना चाहिए, क्योंकि..', गिरिराज सिंह के बयान के मायने क्या ?
'नितीश कुमार को अब राजपाट छोड़ देना चाहिए, क्योंकि..', गिरिराज सिंह के बयान के मायने क्या ?
Share:

पटना: बिहार महागठबंधन में CM पद को लेकर जारी रस्साकशी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज JDU में जो कुछ भी चल रहा है, उससे नीतीश कुमार की आत्मा कह रही होगी कि उन्हें बजट के साथ ही राजपाट छोड़कर तीर्थ यात्रा पर रवाना हो जाना चाहिए।

गिरिराज सिंह ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि, 'नितीश कुमार को राजपाट इसलिए छोड़ देना चाहिए, क्योंकि उनकी दुर्गति होना तय है। इनकी कोई सियासी विश्वसनीयता नहीं बची है।' गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि, 'आज JDU में जो कुछ चल रहा है कि 2025 के बाद विधायक फैसला करेगा और अब लालू जी भी स्वस्थ हो गए हैं, तो नीतीश जी की आत्मा अब कह रही होगी कि बजट के साथ ही उन्हें तीर्थ यात्रा पर निकल जाना चाहिए था। नीतीश कुमार को अब शीघ्र ही राजपाट छोड़ देना चाहिए।'

वहीं, केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भी बिहार के सीएम नितीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने पटना में कहा कि, 'नीतीश कुमार ने पूरे बिहार को जंगलराज में धकेलने का काम किया है। जब वो भाजपा में थे, उस समय वो नीतीश कुमार थे, अब उन्हें कोई नहीं पूछता। आने वाले समय में इनका दल खत्म हो जाएगा और 2025 में बिहार में भाजपा की सरकार बनने वाली है।'

AAP पार्षद की गुंडागर्दी, भाजपा पार्षद प्रमोद गुप्ता को MCD में मारा थप्पड़, Video

पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने राजनीति से लिया सन्यास, बोले- भाजपा के लिए करता रहूँगा काम

'सबूत दिखाओ संजय राउत..', CM शिंदे के बेटे पर लगाया था 'सुपारी' देने का आरोप, दर्ज हुआ केस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -