नीतिश ने दी सफाई, कहा लालू नहीं भाजपा को बताया था सांप
नीतिश ने दी सफाई, कहा लालू नहीं भाजपा को बताया था सांप
Share:

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार इन दिनों विपक्षी दलों पर हर ओर से हमला करने में लगे हैं। जहां वे भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते रहे हैं वहीं अब उन्होंने भाजपा के विचारों के लिए उसे भुजंग तक कह दिया है। जी हां नीतिश ने भाजपा को सर्प कहते हुए एक ट्विट किया है। जिसे सोशल नेटवर्किंग साईट पर बहुत ही लोकप्रियता मिली है। मिली जानकारी के अनुसार ट्विटर पर ट्विट करते हुए मुख्यमंत्री नीतिश ने कहा है कि बीजेपी के सांप्रदायिक विचार और उसका एजेंडा जो रहीम उत्तम प्रकृति का करी सकत कुसंग विष व्यापत नहीं लिपटे रहत भुजंग की तरह है। उनका कहना था कि भाजपा सांप की तरह है। जो कि सांप्रदायिकता का जहर उगल रही है।

इस मसले पर उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने तक इस मसले पर कहा है कि लालू तो सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए जहर पीने के लिए भी तैयार हैं। लालू प्रसाद यादव ने ट्विट कर नीतिश से सवाल करने वाले व्यक्ति को भी तंज कसते हुए कहा कि सवाल करने वाला व्यक्ति दुष्ट प्रवृत्ति का रहा होगा। उल्लेखनीय है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार द्वारा लालू प्रसाद यादव की आरजेडी से गठबंधन कर बिहार में नए समीकरण की तैयारी की जा रही है। मामले में दोनों ही दल एक साथ जुटकर कार्य करने में लगे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -