झूठ की राजनीति कर रही है भाजपा - नितीश
झूठ की राजनीति कर रही है भाजपा - नितीश
Share:

पटना ​: भारतीय जनता पार्टी झूठ की राजनीति करती है। वह इतिहास को ही झुठला रही है। यही नहीं भाजपा द्वारा देश के ओबीसी प्रधानमंत्री को लेकर भी गलत जानकारी प्रस्तुत की जा रही है। जबकि ओबीसी प्रधानमंत्री के तौर पर देवेगौड़ा का नाम लिया जाना उचित है। यह बात बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कही। मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने बिहार में जारी चुनावी अभियान के मसले पर तो यह बात कही है साथ ही एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत यह जानकारी प्रदान की गई। नितीश कुमार द्वारा कहा गया है कि भाजपा अब एक्सपोज होती जा रही है। गरीबों के प्रति यदि केंद्र सरकार की नीयत साफ है तो वह जाति पर आधारित जनगणना सार्वजनिक नहीं कर पा रही है।

जाति आधारित आंकड़े की जानकारी को लेकर विकास में पिछड़ी जातियों का उत्थान करने की बात भी लुभावनी हैं केंद्र को काम करना चाहिए। ओबीसी प्रधानमंत्री के मसले से कुछ नहीं होता। देश के लिए विकास की बात की जाना जरूरी है। केंद्र सरकार पर टिप्पणी करते हुए नीतिश द्वारा कहा गया है कि केंद्र अब अपनी जिम्मेदारियों को समेट रही है और राज्यों पर ही खर्चों का बोझ लाद रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार गरीबों के हित में काम करती रहेगी। यही नहीं भाजपा अपने लुभावने प्रचार और थैलियों के दम पर सत्ता में आई है लेकिन अब भाजपा का झूठ लोगों के सामने आ गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी इतिहास झुठलाने में लगे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -