बिहार में बहार है, Mr. कुमार फिर एक बार है
बिहार में बहार है, Mr. कुमार फिर एक बार है
Share:

पटना​ : बिहार में महागठबंधन को बढ़त मिलने के ही साथ हर ओर उत्सवी माहौल छा गया। लोग सड़कों पर आ गए और हर कहीं से पटाखों की गूंज सुनाई देने लगी। ऐसे में प्रचार-प्रसार के लिए लगाए गए पोस्टर उतार लिए गए। अब इन पोस्टर्स के स्थान पर महागठबंधन की जीत के पोस्टर तन गए। हर कहीं बधाई संदेश से युक्त पोस्टर नज़र आए। इन पोस्टर्स पर आकर्षक संदेश लिखे थे। बिहार में दीपावली जैसा माहौल रहा। लगा जैसे सारे पटाखे आज ही फूट जाऐंगे। उन्होंने कहा कि हां भैया बिहार में बहार है मिस्टर कुमार फिर एक बार है। इस तरह के स्लोग्न्स के बीच महागठबंधन को जीत की बधाई और जनता का धन्यवाद किया गया।

उल्लेखनीय है कि ये पोस्टर महागठबंधन की जीत के पहले ही लगा दिए गए थे। इस मामले में यह बात भी सामने आई है कि इन रूझानों में महागठबंधन को 176 सीटों पर बढ़त मिली। भाजपा 60 सीटों पर आगे चलती रही। दोपहर करीब 2 बजे तक स्थिति स्पष्ट हो गई थी। जिसमें यह कहा गया कि बिहार में बहार है। एनडीए के नेता चिराग पासवान ने एनडीए की हार को लेकर कहा कि हार की उम्मीद नहीं थी लेकिन जनादेश को स्वाकारते हुए हार का आंकलन किया जाएगा।

दूसरी ओर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अहंकार को भूलकर काम करने की सलाह दी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और मोदी अहंकार भूल गए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को भाषणबाजी बंद करने और काम करने की सलाह भी दी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -