'हमारा पूरा प्रयास रहेगा', 10 लाख नौकरियों वाले वादे पर बोले बिहार CM
'हमारा पूरा प्रयास रहेगा', 10 लाख नौकरियों वाले वादे पर बोले बिहार CM
Share:

पटना: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियों वाले वादे पर बिहार के CM नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, 'हम कोशिश कर रहे हैं, हमारा पूरा प्रयास रहेगा। 2015-2016 में भी हमने जो कहा था वो किया। उसका दूसरा चरण भी लाया गया। उसके अलावा भी बहुत काम किया है। हमने भी कहा है कि अधिक से अधिक रोजगार मिलना चाहिए।' जी दरअसल, बिहार में महागठबंधन की नई सरकार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री तो तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बन गए हैं।

वहीं अब विपक्ष तेजस्वी यादव से यह सवाल पूछ रहा है कि राज्य में 10 लाख नौकरी देने वाले वादे का क्या हुआ? आपको बता दें कि तेजस्वी ने एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत के दौरान कहा कि 'हां!' इसी के साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि, 'हमने वादा किया था कि बिहार का मुख्यमंत्री बनते ही पहला फैसला नौकरियां देने का होगा। अभी मैं राज्य का डिप्टी सीएम हूं।' आप सभी को बता दें कि इसके पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि, 'बिहार में जो कुछ हुआ है उससे गरीबों के चेहरे पर मुस्कान आई है। वे प्रसन्न हैं।'

आपको बता दें कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि, 'बिहार से परिवर्तन की लहर देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचेगी और भाजपा का रथ रोका जाएगा। पूरे देश में अब भाजपा का अवसान शुरु होगा। बिहार में उनकी सरकार आम लोगों के कल्याण और विकास की योजना पर फोकस करेगी। बेरोजगारों को बड़ी संख्या में नौकरी दी जाएगी और नागरिकों की बुनियादी सुविधाओं पर गंभीरता से काम होगा।'

बड़ी खबर: 15 अगस्त को होने वाला था बड़ा धमाका!, दिल्ली पुलिस ने बरामद किये 2 हजार कारतूस

मालगाड़ी और रेल इंजन में हुई खतरनाक टक्कर, बाधित हुआ यातायात

छोटी बहनों के साथ CM योगी ने मनाया रक्षाबंधन, देशवासियों को दी बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -