'बिना 'चिलम' के कभी बिहार विधानसभा में नहीं आए नीतीश कुमार', BJP विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
'बिना 'चिलम' के कभी बिहार विधानसभा में नहीं आए नीतीश कुमार', BJP विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Share:

पटना: बिहार में JDU ने NDA से गठबंधन तोड़कर विपक्षी दलों के महागठबंधन के साथ सरकार बना ली है। इसके पश्चात् से ही भाजपा आठवीं बार बिहार के सीएम बने नीतीश कुमार पर हमला बोल रही है। इस कड़ी में भाजपा MLA भागीरथी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार को गांझा पीने की आदत है तथा वह बिना 'चिलम' के बिहार विधानसभा में कभी नहीं आए। वहीं JDU ने इन आरोपों को नीतीश कुमार की छवि खराब करने की कोशिश बताई है।  

भाजपा MLA भागीरथी देवी ने आरोप लगाया, "जब तक नीतीश कुमार चिलम नहीं लेते वह विधानसभा नहीं आते, वह बिहार विधानसभा में नहीं बैठते हैं। बीच में जब वह विधानसभा से बाहर आते हैं तो वह लॉबी में जाते हैं तथा गांजा पीते हैं, फिर विधानसभा में लौटते हैं। नीतीश के समीप चांदी का एक चिलम है। मुझे पता है उनके बारे में सब कुछ। कोई भी नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं करता है या उन्हें कोई मूल्य नहीं देता है।" 

आपको बता दें कि भागीरथी देवी शनिवार को पश्चिम चंपारण के रामनगर ब्लॉक मुख्यालय में भाजपा द्वारा आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में बोल रही थीं। जिसमें नीतीश कुमार द्वारा भाजपा का साथ छोड़कर महागठबंधन के साथ गठबंधन करने का विरोध किया गया था। दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने बिहार के सीएम के खिलाफ अत्याचारपूर्ण आरोप लगाने के लिए भाजपा MLA पर पलटवार किया है। JDU के प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि भागीरथी देवी भाजपा के शीर्ष नेताओं के दबाव में इस प्रकार के आरोप लगा रही हैं।

क्या टीपू सुल्तान स्वतंत्रता सेनानी नहीं ? कर्नाटक में फिर मचा सियासी बवाल

'सावरकर ने दिया था द्वी-राष्ट्र सिद्धांत..', विभाजन की बरसी पर कांग्रेस ने लगाए आरोप

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला, जानिए क्या कहा ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -