VIDEO! नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को बना दिया 'मुख्यमंत्री', बिहार में मची सियासी हलचल
VIDEO! नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को बना दिया 'मुख्यमंत्री', बिहार में मची सियासी हलचल
Share:

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार की एक समारोह को संबोधित करते हुए जुबान फिसल गई। उन्होंने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री कहकर संबोधित कर दिया। तत्पश्चात, नीतीश विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आ गए। भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता निखिल आनंद ने हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने आश्रम जाने की तैयारी कर ली है। बिहार की राजनीति का रील अटक गया है तथा ये मुख्यमंत्री नीतीश के कंट्रोल के बाहर है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना में नवनियुक्त पशु चिकित्सा एवं मत्स्य विकास पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस समारोह में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी उपस्थित रहे। जब मुख्यमंत्री नीतीश समारोह को मंच से संबोधित कर रहे थे, तभी उनकी जुबान फिसल गई। उन्होंने अपने संबोधन में तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम की जगह सीएम कह दिया। इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया।

बिहार भारतीय जनता पार्टी ने इस वीडियो को ट्वीट कर लिखा कि तेजस्वी यादव को सीएम घोषित करने की आधिकारिक पुष्टि रबर स्टांप मुख्यमंत्री ने कर दी है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि नीतीश कुमार की घिग्घी बंध गई है, जुबान लड़खड़ा रही है। इसको पॉलिटिकल एम्नेसिया या पॉलिटिकल डिमेंशिया बोल सकते हैं। नीतीश का कॉन्शियस तथा सबकॉन्शियस माइंड तेजस्वी को ही सीएम मानने लगा है। उन्होंने आश्रम जाने की तैयारी कर ली है।

मोदी सरकार ने कट्टरपंथी संगठन PFI पर लगाया बैन, आतंकियों से ज्यादा खतरनाक थे मंसूबे

इंदौर फिर हुआ सम्मानित, उपराष्ट्रपति ने दिया शहर को पुरस्कार

शांतिपूर्ण तरीके से हुआ नगर परिषद चुनाव मतदान सम्पन्न

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -