घर-घर बिजली पहुंचा कर हमने लालटेन युग खत्म किया : नितीश कुमार
घर-घर बिजली पहुंचा कर हमने लालटेन युग खत्म किया : नितीश कुमार
Share:

दरभंगा : प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि घर-घर बिजली पहुंचा कर हमने लालटेन युग को खत्म कर दिया है। राज्य में पहले की तुलना में बिजली की अधिक खपत हो रही है। अंधकार को खत्म कर घर-घर राेशनी पहुंचनी मेरा कर्तव्य है। बिहार देश का पहला राज्य है, जहां पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर आधी आबादी को गौरवांवित किया गया है।

सीतापुर में गरजे पीएम मोदी, कहा- गरीबों को लूटने वालों से पाई-पाई वसूल करेंगे

कुछ ऐसा बोले नितीश 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार ने कहा कि जीविका के तहत करोड़ों महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया है। विकास के साथ न्याय और राज्य में कानून का राज स्थापित करना हमारी प्रतिबद्धता है। वोट के लिए विपक्ष समाज को तोड़ना चाहता है। समाज में कटुता पैदा की जा रही है। हमने जाति, धर्म, अगड़ा-पिछड़ा का भेद को समाप्त करते हुए सभी वर्गों के लिए खुशहाली के द्वार खोल दिए हैं। 

जब राहुल गाँधी ने की प्रियंका की खिंचाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बिहार की बदहाली आपने देखी है 

इसी के साथ उन्होंने राजद पर तंज कसते हुए कहा कि 15 साल तक परिवारवाद की सरकार में बिहार की बदहाली को आपलोगों देखा है। पति गए जेल तो पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया गया। कहा गया महिला सीएम हैं। इनसे महिलाओं का उत्थान होगा। लेकिन, महिलाओं का उत्थान नहीं हुआ। जदयू के शासनकाल में विकास की रफ्तार हर गांव और शहर में बढ़ी है।

भारत का अभिन्न अंग है कश्मीर, कोई इसे हमसे अलग नहीं कर सकता - अमित शाह

सतपाल सत्ती को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का करारा जवाब, कहा- हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी...

पी चिदंबरम ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला, होनी चाहिए जांच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -