नीतीश के जनता दरबार में हुआ हंगामा
नीतीश के जनता दरबार में हुआ हंगामा
Share:

पटना: बिहार के पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में हंगामा हुआ। इस दौरान महिलाओं ने जोरदार हंगामा किया। ये महिलाऐं अपनी बात न सुनी जाने को लेकर परेशान थीं। उनका कहना था कि उनकी जमीन को दबंगों ने हड़प लिया है। जिसके कारण उन्हें मुश्किल आ रही है। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगाने के कारण महिलाऐं बेहद परेशान थीं।

उन्होंने कहा कि महिलाऐं जनता दरबार में मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग भी की। नीतीश के जनता दरबार में ये महिलाऐं रोने लगीं। जब हंगामा हुआ तो इन महिलाओं को जनता दरबार से बाहर कर दिया गया।

दरअसल यह महिला मुन्नी देवी थी जो कि बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज में निवास करती है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा हो जाने के बाद आदर्श आचार संहिता लागू होने के चलते जनता दरबार को स्थगित कर दिया गया था लेकिन नई सरकार के गठन के बाद जनता दरबार फिर से प्रारंभ हो गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -