'नीतीश कुमार कमजोर हो रहे...', आखिर क्यों ऐसा बोले उपेंद्र कुशवाहा?
'नीतीश कुमार कमजोर हो रहे...', आखिर क्यों ऐसा बोले उपेंद्र कुशवाहा?
Share:

पटना: जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा निरंतर ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं, जिनसे यह स्पष्ट तौर पर नजर आ रहा है कि उनके एवं सीएम नीतीश कुमार के साथ सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। इतना ही नहीं उपेंद्र कुशवाहा के भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित होने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। इन अटकलों के बीच उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हाल के दिनों में नीतीश कुमार कमजोर हुए हैं। इससे जनता दल यूनाइटेड कमजोर हो रही है। उधर, नीतीश कुमार से जब उपेंद्र कुशवाहा को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, हम से कुछ मत पूछिए। 

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, राजनीतिक तौर पर जब नीतीश कुमार कमजोर हुए हैं, हमने उनको सहयोग करने का काम किया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा, आज कुछ लोग उपेंद्र कुशवाहा को गाली दे रहे हैं, मगर इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग नीतीश कुमार को कमजोर करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, जदयू राजद के विलय के अनुमानों के बीच हमने आवाज उठाई तथा इस पर विराम लग गया। आजकल राजद के लोग एक डील की बात कर रहे हैं। मगर हम उनसे इस डील के बारे में जानना चाहते हैं। कुशवाहा ने कहा कि मुझे अलग करने का षड्यंत्र चल रहा है। कुछ लोग नीतीश कुमार को कमजोर कर रहे हैं। मुझको कमजोर किया जा रहा है। इसकी साजिश हो रही है। कुशवाहा ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री नीतीश मुझे बुलाएं, तो मैं उन्हें पुरे षड्यंत्र की जानकारी दूंगा। 

सीएम नीतीश कुमार से जब उपेंद्र कुशवाहा को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि हम से कुछ मत पूछिए। छोड़ दीजिए उनको। जो उनके मन में आए वह बोलते रहें। उनको बोलने के लिए छोड़ दीजिए। उनकी बात पर हमारी पार्टी का कोई भी आदमी कुछ नहीं बोलेगा। इससे पहले नीतीश कुमार ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जो कुछ कह रहे हैं, उनसे ही पूछा जाना चाहिए। इससे पहले नीतीश ने बोला था कि वह तो दो-तीन बार पार्टी छोड़कर गए थे तथा फिर स्वयं वापस आए हैं। वे यह भी कह रहे कि उपेंद्र कुशवाहा की क्या इच्छा है, यह उनको नहीं पता है। 

मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ खाप पंचायत ने खोला मोर्चा, जानिए पूरा मामला

'सर्जिकल स्ट्राइक' पर बयान देना दिग्विजय को पड़ा भारी, कांग्रेस के बाद पूर्व सेना प्रमुख ने बोला हमला

दिग्विजय ने मांगे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत तो भड़क उठे सिंधिया, ओसामा-जाकिर का जिक्र कर बताया देशद्रोही

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -