नितीश कुमार के मंत्रीमंडल में 26 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
नितीश कुमार के मंत्रीमंडल में 26 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
Share:

पटना: हाल में महागठबंधन को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी के साथ आये नितीश कुमार के मंत्रिमंडल का नए सिरे विस्तार कर दिया गया है. जिसमे आज हुए शपथ ग्रहण समारोह में कुल 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. जिसमे जेडीयू के 14 व भारतीय जनता पार्टी के भी 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. वही 1 विधायक एलजेपी से भी है जिसने मंत्री पद की शपथ ली. सभी मंत्रियो को राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी द्वारा शपथ दिलवाई गयी. समारोह में दोनों पार्टी के नेताओ सहित मुख्यमंत्री नितीश कुमार व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान भी उपस्थित थे.

कैबिनेट में ली गयी शपथ में जेडीयू के विजेंद्र यादव, प्रेम कुमार, ललन सिंह, नंदकिशोर यादव, श्रवण कुमार, रामनारायण मंडल, जय कुमार सिंह, कृष्ण नंदन वर्मा, महेश्वर हजारी, शैलेश कुमार, कुमारी मंजू वर्मा, संतोष निराला, खुर्शीद उर्फ़ फिरोज अहमद, मदन सहनी, कपिल देव कामत, रमेश ऋषि देव शपथ ली. 

भारतीय जनता पार्टी के प्रमोद कुमार, विनोद नारायण झा, सुरेश शर्मा, विजय कुमार सिन्हा, राणा रणधीर, विनोद कुमार सिंह, कृष्ण कुमार ऋषि, दिनेश चंद्र यादव, ब्रज किशोर बिन्द के साथ एलजेपी के पशुपति कुमार पारस ने मंत्री पद की शपथ ली.

जनता ने बिहार में काम करने के लिए वोट दिया, किसी एक परिवार की सेवा के लिए नहीं

लालू ने फिर बोला नितीश पर हमला, 2019 में मजबूती से उभरेगा महागठबंधन

CM नीतीश ने दिए आरोपों के जवाब, जल्द होगा मंत्रिमंडल का गठन

बिहार में बनी BJP सरकार, नितीश बोले- मुझे काम करने के लिए विश्वास मत मिला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -