बिहार : नितीश कुमार ने की दलित महिला से बलात्कार की कोशिश
बिहार : नितीश कुमार ने की दलित महिला से बलात्कार की कोशिश
Share:

बिहार : पटना के बख्तियारपुर में बाढ़ राहत शिविर में शरण लिए महिला से बलात्कार करने की कोशिश की गई। पीड़िता महादलित परिवार से है। वह पूरे परिवार के साथ बख्तियारपुर के घोसवरी मध्य विद्यालय में बने बाढ़ राहत शिविर में ठहरी हुई थी। जब पूरा परिवार सो रहा था, तभी वहां शरण लिए आरोपित ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जब पीड़िता ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी भाग निकला।

आरोपी का नाम नीतीश कुमार उर्फ नेता जी है। वह बख्तियारपुर थाना के चिरैयां गांव का रहनेवाला है। पीड़िता के देवर के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी अजय कुमार के मुताबिक महिला के देवर के बयान पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला शिविर में अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी। तभी आरोपी नीतीश वहां आ पहुंचा और उसने महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। इसी बीच बगल में सो रहा महिला का देवर जाग गया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। देवर 14 साल का दिव्यांग है।

शोर-शराबे के बीच आरोपी भाग निकला। पीड़िता का पति कानपुर में लेदर फैक्ट्री में काम करता है। उसे घटना की सूचना दी गई है। घटना के बाद पीड़िता अपने परिवार के साथ दूसरे गांव अपने संबंधी के यहां चली गयी है।

फिर हुई एक युवती अपराध का शिकार, जिंदा जला दिय..चौथी में पढ़ने वाले मासूम छात्र को ट्रक ने कुचल..

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -