'मैं चोरों का सरकार हूँ..', कहने वाले नितीश कुमार के मंत्री ने दिया इस्तीफा
'मैं चोरों का सरकार हूँ..', कहने वाले नितीश कुमार के मंत्री ने दिया इस्तीफा
Share:

पटना: बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। कृषि विभाग में चोर होने का बयान देने के बाद उनके नीतीश कुमार से मतभेद खुलकर सामने आ गए थे। सुधाकर सिंह, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र हैं। इस इस्तीफे पर सुधाकर के पिता जगदानंद ने कहा है कि कृषि मंत्री (सुधाकर) ने किसानों के लिए आवाज उठाई है, मगर आवाज उठाने के साथ-साथ बलिदान भी देना पड़ता है, इस वजह से सुधाकर सिंह ने कृषि मंत्री के पद से त्यागपत्र दे दिया है।

बता दें कि, सुधाकर सिंह RJD कोटे से नीतीश सरकार में शामिल हुए थे। वह जिस बयान को लेकर सुर्ख़ियों में आए थे, उसमें उन्होंने कहा कि कृषि विभाग में कई चोर लोग हैं, यही नहीं उन्होंने खुद को उन चोरों का सरदार बताया था। सुधाकर सिंह ने आगे यह भी कहा था कि उनके ऊपर भी और कई सरदार मौजूद हैं। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि सरकार बदल गई, मगर अभी सब वैसा ही चल रहा है। सुधाकर सिंह ने नीतीश सरकार पर फिर से निशाना साधते हुए कहा कि किसानों को राहत देने के नाम पर बिहार स्टेट सीड कोर्पोरेशन ने 200 करोड़ रुपए का घोटाला किया है।

उनके इस बयान पर नीतीश कुमार ने सुधाकर सिंह को नसीहत दी थी कि उन्हें ऐसे बयान नहीं देना चाहिए। यही नहीं नीतीश कुमार ने सुधाकर से इस बयान पर स्पष्टीकरण भी मांगा था, जिसके जवाब में सुधाकर सिंह ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है।

300 गाँवों में गौ आश्रय स्थल खोलेगी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार, सीएम बघेल ने किया ऐलान

जन्मदिन पर 'सत्येंद्र जैन' को केजरीवाल ने फिर बताया ईमानदार, नेटिजेंस ने सरेआम खोल दी पोल

राहुल को मिलेगा माँ का साथ, भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ेंगी सोनिया गांधी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -