'7 जन्म में PM नहीं बन सकते नीतीश', BJP में शामिल होने का ऐलान कर इस नेता ने दिया बड़ा बयान
'7 जन्म में PM नहीं बन सकते नीतीश', BJP में शामिल होने का ऐलान कर इस नेता ने दिया बड़ा बयान
Share:

पटना: बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने घोषणा कर दी कि वह भाजपा जॉइन करेंगे। दो दिन पहले वह नालंदा के सिलाव में भगवामय दिखाई दिए थे। इसी के बाद से उनके भाजपा के सम्मिलित होने की चर्चा से फिर से जोर पकड़ लिया था। वहीं आरसीपी सिंह ने एक बार फिर प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सात जन्म में भी पीएम नहीं बन सकते हैं। वहीं उन्होंने केंद्र में मंत्री बनने के प्रश्न पर कहा कि नीतीश कुमार झूठ बोल रहे हैं। नीतीश कुमार की मंजूरी से ही मंत्री बना था। ललन सिंह को भी इस बारे में जानकारी थी।

ध्यान हो कि भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने दावा किया था कि आरसीपी सिंह को केंद्रीय कैबिनेट में सम्मिलित जाने को लेकर उनकी सहमति नहीं थी। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में अधिक सीटें मांगे जाने पर भाजपा ने उस समय जनता दल यूनाइटेड से कहा था कि वह केवल एक ही मंत्री पद दे सकती है क्योंकि शिव सेना को भी एक ही मंत्री पद दिया गया है।

वही कभी सीएम नीतीश कुमार का दांया हाथ माने जाने वाले जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपीसी सिंह ने 6 अगस्त को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उन्होंने नालंदा में अपने गांव मुस्तफापुर में इस्तीफे की घोषणा की थी। दरअसल, जदयू ने उन्हें तीसरी बार राज्यसभा भेजने से इंकार कर दिया था, जिसके कारण उन्हें मोदी सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। इस्तीफे के ऐलान के साथ ही उन्होंने कहा था कि इस पार्टी में कुछ नहीं बचा है। वो (JDU)डूबता हुआ जहाज है। हमसे चिढ़ है, तो हमसे निपटो, हमारे पास विकल्प खुले हुए हैं। मोदी सरकार के कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद जब आरसीपी सिंह पटना पहुंचे थे तो उन्होंने अपनी मंशा स्पष्ट की थी। उन्होंने कहा था- वह शांत नहीं बैठेंगे। मैं जमीन का आदमी हूं, संगठन का आदमी हूं और संगठन में काम करूंगा।

जम्मू कश्मीर में बाहरी लोग डाल सकेंगे वोट.., विपक्ष भड़का, महबूबा बौखलाई, आतंकियों ने दी धमकी

ट्रम्प के भारत दौरे पर भी उतना खर्च नहीं हुआ, जितना कांग्रेस ने 'गैंगस्टर' को बचाने में कर दिया

'औरंगज़ेब ने नरसंहार किया था, मुझे उसकी मजार पर नहीं जाना चाहिए थे..', टिकैत ने मानी गलती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -