भगवान कृष्णा और नितीश भरद्वाज के बीच क्या है समानता
भगवान कृष्णा और नितीश भरद्वाज के बीच क्या है समानता
Share:

बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' के श्रीकृष्ण यानी नितिश भारद्वाज का आज 56वां जन्मदिन है। नितिश भारद्वाज को टीवी जगत के भगवान कृष्ण के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा सीरियल 'महाभारत' में निभाए श्रीकृष्ण के रोल में नितिश भारद्वाज ने ऐसी जान फूंक दी थी कि लोग आज भी उनको भगवान समझ कर पूजते हैं। वहीं असल जिंदगी में भले ही नितिश भारद्वाज का अपने इस किरदार से कोई वास्ता ना हो लेकिन उनमें और श्रीकृष्ण में एक ऐसी समानता है, जो उनके बड़े-बड़े फैंस को भी नहीं पता होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नितिश भारद्वाज और श्रीकृष्ण के जन्म के नक्षत्र एक ही हैं। इस बात का खुलासा खुद नितिश भारद्वाज ने ही किया था। एक इंटरव्यू में बात करते हुए नितिश भारद्वाज ने बताया था कि, उनका जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ है। अपनी कुंडली देखने के बाद नितिश भारद्वाज को इस बारे में पता चला था। 

इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण भादों महीने के कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि, दिन बुधवार के दिन रोहिणी नक्षत्र के समय ही पैदा हुए थे। भगवान श्रीकृष्ण और खुद के जन्म में ये समानता पाकर नितिश भारद्वाज काफी हैरान हुए थे। नितिश भारद्वाज का मानना है कि शायद इस समानता की वजह से ही उनको भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने को मिला था। नितिश भारद्वाज और भगवान श्रीकृष्ण का कनेक्शन ही है जिसके चलते वह 'महाभारत' के इस रोल में छा गए थे। नितिश भारद्वाज ने सीरियल 'महाभारत' के अलावा 'श्री कृष्णा', 'गीता रहस्य', 'विष्णु पुराण' और 'मन में है विश्वास' जैसे टीवी शोज में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई है। वहीं श्रीकृष्ण से नाम जुड़ने की वजह से ही नितिश भारद्वाज पहली बार में ही चुनाव भी जीत गए थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की  साल 1996 में नितिश भारद्वाज ने जमशेदपुर की सीट से चुनाव लड़ा और दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को हरा दिया था। वहीं भगवान श्रीकृष्ण के किरदार के चलते नितिश भारद्वाज ने काफी फायदे उठाए हैं तो वहीं कुछ बड़ी चुनौतियों का भी सामना किया है। इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने के बाद उनका फिल्मी करियर बर्बाद हो गया था।वहीं  भगवान श्रीकृष्ण के रोल से नितिश भारद्वाज का ऐसा नाता जुड़ा कि उनको केवल इसी तरह के किरदार ऑफर होने लगे। नितिश भारद्वाज के पास अच्छे शोज आने बंद हो गए थे।वहीं  यही वजह है जो कई टीवी शोज और फिल्मों में काम करने के बाद भी नितिश भारद्वाज इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम नहीं बन पाए।

सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती शहनाज़ को लगती है बेहद अच्छी

इस पंजाबी सिंगर के साथ काम कर सकती है माहिरा शर्मा

रफ्तार ने बनाया रिंकू राजगुरु के लिए ये खास बर्थडे गिफ्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -