आज मथुरा में होंगे नितिन गडकरी, नमामि गंगे परियोजना की करेंगे शुरुआत
आज मथुरा में होंगे नितिन गडकरी, नमामि गंगे परियोजना की करेंगे शुरुआत
Share:

मथुरा: मोदी सरकार में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बुधवार (23 जनवरी) को नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत मथुरा में व्यापक सीवरेज परियोजना, सीईटीपी जीर्णोंद्धार और वृन्दावन में सीवरेज सिस्टम जीर्णोद्धार परियोजना का शिलान्यास करने वाले हैं। गडकरी अक्षय पात्र फाउण्डेशन परिसर में आयोजित की गई एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

डॉलर के मुकाबले मंगलवार को मजबूती के साथ खुला रुपया 

इस कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्रियों के साथ ही स्थानीय नेताओं के भी उपस्थित रहने की खबर आ रही है।  इस दौरान लगभग  460 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। परियोजना के तहत जयसिंहपुरा स्थित एसटीपी की नींव रखी जानी है। इसके अलावा नगर के सभी नालों को भी टेप किया जाएगा। यमुना पार पर बने सीवरेज प्लांट का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। 

कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन गिरावट के साथ हुई बाजार की शुरुआत

इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री जलसंसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण, मानव संसाधन विकास मंत्री डॉक्टर सत्यपाल सिंह, उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, ऊर्जामंत्री श्रीकान्त शर्मा, धर्मार्थ कार्य मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, सांसद हेमामालिनी एवं स्थानीय विधायक गण भी इस कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। इससे पहले नितिन गडकरी ने 132 करोड़ की लागत से तैयार कीड़ियां गंडियाल परियोजना मंगलवार को लोकार्पण किया था। रावी नदी पर कीड़ियां और गंडियाल दो पंचायतों को जोड़ने वाले अहम् 1210 मीटर लंबे कीड़ियां गंडियाल पुल और आठ किलोमीटर लंबे सड़क संपर्क के लोकापर्ण के लिए नितिन गडकरी जम्मू से कठुआ पहुंचे थे।

खबरें और भी:-

सोने के दामों में आज फिर आया उछाल, चांदी की कीमतें रही स्थिर

NIT कर्णाटक में निकली युवाओं के लिए भर्ती, वेतन मिलेगा 55 हजार रु

NTPC में 200 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 1 लाख 80 हजार रु

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -