जाम में फंसे गडकरी, 24 घंटे में परेशानी हल करने के दिए निर्देश
जाम में फंसे गडकरी, 24 घंटे में परेशानी हल करने के दिए निर्देश
Share:

नईदिल्ली: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सामने ही एक समस्या आ गई। दरअसल उन्हें आमजन की परेशानी का प्रत्यक्ष अनुभव हुआ और फिर उन्होंने व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए अधिकारियों के साथ विचार - विमर्श किया। दरअसल केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली के समीप गुड़गांव-महिपालपुर फ्लाईओवर पर एक जाम में फंस गए। इस दौरान उन्होंने लोगों की परेशानियों का अनुभव किया। जिसके बाद उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा की और उन्हें 24 घंटे में जाम की परेशानी के कारणों को समाप्त करने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि वे दिल्ली के ट्रैफिक का अध्ययन कर रहे हैं। 

दिल्ली के ब्लैक स्पाॅट्स को चिन्हित करने की बात भी उन्होंने की। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली सरकार को इसकी जानकारी भी प्रदान करेंगे। दिल्ली सरकार के साथ समन्वय कर इस जाम को हल किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि वे यह विश्वास दिलवा सकते हैं कि वे दिल्ली के यातायात में बाधा बनने वाले जाम को बहुत कम कर देंगे।

दिल्ली का प्रदूषण भी कम करने की उन्होंने बात कही। उनका कहना था कि महिपालपुर रोड़ लोगों के लिए परेशानी बन सकता है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 25 हजार से भी अधिक शादियां होने और शाम के समय दफ्तर छूटने के कारण इस क्षेत्र में जाम लग गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -