अंबाला में बोले नितिन गडकरी- यह चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है
अंबाला में बोले नितिन गडकरी- यह चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है
Share:

अंबाला : देश के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है। यह लोकसभा चुनाव भारत की जनता का भविष्य तय करेगा। हमारा देश शुरू से ही धनवान था, लेकिन कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए हमें गरीबी के नर्क में धकेल दिया। कांग्रेस ने देश का विनाश किया है। पांच साल के मोदी के कार्यकाल के दौरान देश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तस्वीर बदल गई है। अगले कार्यकाल में हम दिल्ली को जल और वायु प्रदूषण से मुक्त दिलाएंगे।

दिल्ली की सातों सीटों पर आज थम जायेगा चुनाव प्रचार का शोर

जनसभा को किया संबोधित  

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गडकरी गुरुवार शाम को शहर की अनाज मंडी में अंबाला संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार रतन लाल कटारिया के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश की सड़कें ऐसी हैं कि हम 40 मिनट में दिल्ली से मेरठ जा सकते हैं और दो घंटे में मुंबई से पुणे। 

आजमगढ़ में प्रस्तावित अखिलेश यादव की चारों सभाएं निरस्त

कुछ ऐसा भी बोले गडकरी 

इसी के साथ देश और नागरिकों के भविष्य के लिए निर्णायक करार देते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद 55-60 साल तक देश में कांग्रेस ने राज किया है। प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह तक ने गरीबी हटाने का वादा किया, लेकिन गरीबी नहीं हटी। बुरा और भ्रष्ट शासन के कारण गरीब और गरीब होते गए। उन्होंने वादा किया कि वे अंबाला में डबलडेकर बस चलाएंगे जो कि हवा में चलेगी।

जब प्रियंका के रोड शो में सामने आ गई मेनका गाँधी, चची-भतीजी का चुनावी मिलान

केजरीवाल के लिए किया था अभद्र शब्द का इस्तेमाल, चुनाव आयोग ने भाजपा नेता को भेजा नोटिस

गठबंधन प्रत्याशी बोले - चूहों से EVM को खतरा, जिलाधिकारी ने किया इंकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -