दुष्कर्म का आरोपी यह शख्स खुद को समझता है भगवान, बसा चुका है नया देश
दुष्कर्म का आरोपी यह शख्स खुद को समझता है भगवान, बसा चुका है नया देश
Share:

फिर एक बार दुष्कर्म मामले में भगोड़ा आरोपी नित्यानंद सुर्खियों में है. खुद को भगवान कहने वाले इस विवादित धर्मगुरु ने कथित रूप से दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के पास एक नया देश कैलासा बसाया है. कहा जा रहा है कि कैलासा को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलवाने के लिए नित्यानंद की टीम संयुक्त राष्ट्र संघ में अपील करने वाली है. 

कौन है नित्यानंद :नित्यानंद का वास्तविक नाम ए राजशेखरन है. उसकी जीवनी के अनुसार, नित्यानंद ने बचपन से योग, तंत्र, वेदांत और शैव दर्शन का अध्ययन किया। वह बचपन से ही मंदिर जाया करता था. उसकी शिक्षा रामकृष्ण मठ में हुई. 

नित्यानंद पीठम की स्थापना और बना मठाधीश : 2000 में उसने कर्नाटक के बिदादी में नित्यानंद ध्यानपीठम की स्थापना की. 2003 में उसने अमेरिका के लॉस एंजिलिस में लाइफ ब्लिस फाउंडेशन की स्थापना की. नित्यानंद ध्यानपीठम में योग, मेडिटेशन और कई तरह के फिटनेस कोर्स चलते थे. इसकी पीठ ने कई देशों में मंदिर, आश्रम और गुरुकुल भी बनवाए हैं.

विवादों से है गहरा नाता : तथाकथित धर्मगुरु नित्यानंद साल 2010 में पहली बार विवादों में घिरा. दक्षिण भारत की सन टीवी ने नित्यानंद का एक अश्लील वीडियो जारी किया, जिसमें वह दक्षिण भारत की एक अभिनेत्री के साथ दिखा. हालांकि नित्यानंद ने आरोप लगाया था कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है. जांच के बाद पाया गया कि वीडियो से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई थी और वह वीडियो क्लिप असली था. 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -