निसान ने पेश की अपनी नई इलेक्ट्रॉनिक SUV, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 500 किमी
निसान ने पेश की अपनी नई इलेक्ट्रॉनिक SUV, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 500 किमी
Share:

जापान की कार निर्माता कंपनी निसान ने अपनी नई इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर एसयूवी Nissan Ariya को लांच कर दिया है। कंपनी का कहना है कि ये SUV आपको पावरफुल अक्सेलरेशन और स्मूद ड्राइविंग देगी। 2019 टोक्यो मोटर शो में इलेक्ट्रिक SUV के इस कॉन्सेप्ट को पहली बार पेश किया गया था। Nissan Ariya की डिजाइन और फीचर्स काफी हद तक कॉन्सेप्ट मॉडल से मिलते जुलते हैं। 

निसान की यह नई इलेक्ट्रिक SUV सिंगल मोटर और ट्विन मोटर विकल्प में उपलब्ध होगी। इसमें बैटरी पैक के भी दो ऑप्शन होंगे, जिनमें 63kWh और 87kWh शामिल हैं। Nissan Ariya का सिंगल-मोटर मॉडल, 63kWh बैटरी पैक के साथ 218hp की पावर गेनेराते करेगा,  जबकि 87kWh बैटरी पैक के साथ यह 242hp की पावर प्रदान करेगा। 63kWh बैटरी पैक मॉडल फुल चार्ज होने पर 360 किलोमीटर और 87kWh बैटरी पैक मॉडल फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर तक की दुरी तय कर सकेगा। Nissan Ariya का सिंगल मोटर मॉडल 7.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक पहुँचने में सक्षम है। कार की टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है।

ट्विन-मोटर पावरट्रेन में निसान का नया e-4orce 4-वील-ड्राइव सिस्टम इस्तेमाल किया गया है। इस SUV का  63kWh Ariya e-4orce मॉडल 279hp की पावर और 560Nm टॉर्क पैदा करता है। फुल चार्ज करने पर यह 340 किलोमीटर की दुरी तय करेगा।  

हीरो ने लांच किया XPulse 200 का धांसू मॉडल, जानें फीचर्स और डिटेल्स

ऑटो सेक्टर पर कोरोना की तगड़ी मार, दोपहिया वाहनों की बिक्री में आई भारी गिरावट

होंडा दे रही अपनी इन धाकड़ गाड़ियों पर छप्पड़फाड़ डिस्काउंट, अभी उठाए फायदा !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -