निर्मला सीतारमन ने किया, अरूणाचल प्रदेश का दौरा
निर्मला सीतारमन ने किया, अरूणाचल प्रदेश का दौरा
Share:

अरूणाचल। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन चीन से सटी अरूणाचलप्रदेश की सीमा पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने, जहां सैनिक सम्मान के साथ सलामी ली तो दूसरी ओर उन्होंने सैनिकों के साथ भोजन किया। उन्होंने सैनिकों के साथ चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि, सैनिक कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं यह सराहनीय है। गौरतलब है कि, उन्होंने अपने एक दौरे के तहत सीमा क्षेत्र के नज़दीक तैनात चीन के सैनिकों से चर्चा की।

उन्होंने चीन के सैनिकों को नमस्ते करना सिखाया था। जिसे काफी सराहा गया। विदेश मंत्रालय ने रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन के दौरे को लेकर जानकारी दी। रक्षामंत्री के दौरे को इसलिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि अरूणाचल प्रदेश का क्षेत्र ऐसा है, जिसे चीन अपना भूभाग मानता है। चीन चाहता है कि, वह इस क्षेत्र पर कब्जा कर ले। मगर भारत इस क्षेत्र को अपना अहम भाग बताता है।

ऐसे में दोनों देशों के बीच सीमा विवाद सामने आ जाता है। चीन द्वारा यहां पर हुई दलाई लामा की यात्रा को बाधित करने का प्रयास किया गया था। चीन ने दलाई लामा के यहां यात्रा करने पर आपत्ती ली थी,लेकिन भारत का कहना था कि, अरूणाचल प्रदेश भारत का भाग है, और ऐसे में चीन दलाई लामा की यात्रा पर आपत्ती नहीं ले सकता है। इसके बाद भारत व चीन के बीच डोकलाम विवाद हो गया। डोकलाम में चीन के सैनिक निर्माण करने लगे और भारत ने इसका विरोध किया था।

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण तीनों सेना के जवानों के साथ मनाएंगी दिवाली

रक्षा मंत्री की पहली विदेश यात्रा

बीएसएफ ने किया शहीदों की याद में दीप जलाने का आह्वान

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण तीनों सेना के जवानों के साथ मनाएंगी दिवाली

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -