महाशिवरात्रि पर निरहुआ और आम्रपाली देंगे फैंस को बड़ा तोहफा, जानिए होगा क्या खास?
महाशिवरात्रि पर निरहुआ और आम्रपाली देंगे फैंस को बड़ा तोहफा, जानिए होगा क्या खास?
Share:

भोजपुरी फिल्म जगत के अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ की फैन फॉलोइंग भारी संख्या में है। देश के भिन्न-भिन्न भागों में निरहुआ के चाहने वाले हैं। निरहुआ ने अपने अभिनय के दम पर प्रशंसकों को दीवाना किया हुआ है। निरहुआ के जबरदस्त अभिनय की झलक हमें शीघ्र ही उनके नए सांग ‘होली खेलें महाकाल’ में देखने को मिलेगी। इस सांग में अभिनेता के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे भी दिखाई देगी। इस सांग में दोनों सितारें महादेव तथा माता पार्वती की भूमिका में दिखाई देंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)

आपको बता दें कि पुरे देश भर में 11 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में ये सांग प्रशंसकों के लिए एक विशेष तोहफा होने वाला है। निरहुआ एवं आम्रपाली दुबे भोजपुरी फैंस के लिए एक सौगात लेकर आ रहे हैं। 7 मार्च को निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह महादेव की वेशभूषा में दिखाई दे रहे हैं जबकि आम्रपाली माता पार्वती के गेटअप में हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए निरहुआ ने लिखा- ‘कमिंग सून, होली खेलें महाकाल’।

वही अभिनेता के पोस्ट से लग रहा है कि यह सांग शिवरात्रि तथा होली को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब निरहुआ तथा आम्रपाली की जोड़ी महादेव एवं माता पार्वती की भूमिका निभाएगी। इससे पूर्व वर्ष 2016 में निरहुआ का एक सांग, ‘कांवड़ के पावर’ रिलीज हुआ था। निरहुआ की बात की जाए तो वह इंस्टाग्राम पर बहुत सक्रीय रहते हैं। अभिनेता आए दिन अपनी और अपने प्रोफेशन से संबंधित कई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। हाल ही में उनके होली गीत, ‘सो सॉरी 2 – बुरा ना मानो होली है’ को 3 मिलियन से अधिक व्यूज प्राप्त हुए थे जिसके बारे में उन्होने इंस्टाग्राम पर बताया था।

बादशाह के गाने पर थिरकी सपना चौधरी, वीडियो देख फैंस हुए दीवाने

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री ने तोड़े रिकॉर्ड, इस गाने को मिलें 700 मिलियन से अधिक व्यूज

कूल अंदाज में नजर आई हिना खान, अभिनव शुक्ला ने कमेंट कर कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -