58 साल की महिला के साथ हुई निर्भया जैसी हैवानियत, दुष्कर्म कर गुप्तांग में डाल दी रॉड
58 साल की महिला के साथ हुई निर्भया जैसी हैवानियत, दुष्कर्म कर गुप्तांग में डाल दी रॉड
Share:

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा से एक चौकाने वाली खबर आई है। जी दरअसल यहाँ एक 58 साल की मानसिक दिव्यांग महिला के साथ वो हुआ जिसे सुनकर आपकी रूह काँप जाएगी। जी दरअसल महिला के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी की गई है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत महिला के बाल पकड़ कर खींचे और उससे दुष्कर्म किया, इसी के साथ उसके गुप्तांग में रॉड डाल दी गई। केवल यही नहीं बल्कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे लात-घूंसों से पीटा और पत्थर पर सिर पटक कर उसकी जान ले ली। इस मामले में मिली जानकारी के तहत जिले में चार दिन पहले वृद्ध महिला की हुई हत्या मामले में डभरा थाना पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है डभरा थाना क्षेत्र के डभरा नगर निवासी प्रमिला उर्फ मुन्नी ठाकुर (58) मानसिक रूप से दिव्यांग थी। जी हाँ और रात को वह कहीं भी सड़क किनारे सो जाया करती थी और लोग उसे खाना दे देते थे। बीते बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे लोगों ने देखा कि प्रमिला गंभीर घायल हालत में सड़क पर पड़ी हुई है और उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। यह सब देखने के बाद लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और महिला की मौत को हादसा मान मर्ग दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि महिला की आंखों के आसपास ब्लैक स्पॉट हैं, जो बिना मारे या चोट लगे किसी हादसे से नहीं हो सकते हैं।

इसके अलावा डॉक्टरों ने और भी बहुत कुछ बताया और हत्या का संदेह जताया। ऐसे में पुलिस ने जांच शुरू की और शव मिलने वाली जगह पर लगे CCTV के फुटेज चेक किए तो उसमें एक युवक महिला को घसीटकर ले जाते हुए दिखाई दिया। अब इस मामले में पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि 5 अप्रैल की रात करीब 2 बजे आरोपी किशन यादव पहुंचा। वह प्रमिला के बाल पकड़कर मकान के बगल में ले गया और उसके सिर को पत्थर से पटक दिया। इसी के साथ ही हाथ-घूंसे से आंख पर भी वार किया। वहीं पूछताछ में पता चला है कि आरोपी किशन यादव सनकी जैसा है। CCTV फुटेज के आधार पर स्थानीय लोगों ने आरोपी की पहचान की थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह महिला को रात में अकेला देख सूनसान स्थान पर ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद भी वह चिल्लाती रही और उसे धक्का दे रही थी तो इस पर उसने लोहे की रॉड महिला के गुप्तांग में डाल दी। उसके बाद उसके चेहरे पर लात-घूंसों से मारा और सिर पर पत्थर पटक दिया। जब वह बेहोश हो गई तो वह भाग निकला।

फिर आतंक मचाने आ रहा कोरोनावायरस!, यहाँ 2 स्कूलों के पांच बच्चे मिले कोविड पॉजिटिव

UP में अनोखी चोरी, 60 किलो नींबू लेकर फरार हुए चोर

IPL 2022: टीम के लिए रविचंद्रन अश्विन की कुर्बानी, पहली बार कोई हुआ 'रिटायर्ड आउट'

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -