निर्भया के दरिंदो को फांसी मिलने पर मराठी जगत के स्टार्स ने जताई ख़ुशी
निर्भया के दरिंदो को फांसी मिलने पर मराठी जगत के स्टार्स ने जताई ख़ुशी
Share:

आप सभी जानते ही हैं कि आज की सुबह निर्भया के सामूहिक बलात्कार और हत्या के दोषी चार लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई है और इससे आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स भी बहुत खुश हैं. बॉलीवुड, टीवी, मराठी सभी जगत की हस्तियों में इस समय ख़ुशी की लहार है और सभी ने कई ट्वीट और इंस्टाग्राम पोस्ट किए हैं. ऐसे में हाल ही में मराठी अदाकारा सुकन्या मोने ने एक पोस्ट कर लिखा है, "सलाम आहे ह्या आनी अश्या कई मातामनाइज आपल्या मुलीला न्याय मिळवा म्हणून अखेरपर्यंत लढतात, यशवंत होतात.सलाम आपल्या न्यायप्रशस्तलेला! "!

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by sukanyamone (@sukanyamone9093) on

वहीं सुकन्या मोने ने इसी के साथ एक माँ की भावना को सलाम किया, जिसने अपनी बेटी और महिला के न्याय के लिए लड़ाई लड़ी. इसी के साथ रवि जाधव ने एक पोस्ट किया है और लिखा है Finally, you may rest in peace nirbhaya वहीं इस तरह उन्होंने अपने आनंद शेयर किया है. इसी के साथ मराठी स्टार रितेश देशमुख ने ट्वीट किया, “#JusticeForNirbhaya मेरे विचार और प्रार्थनाएं निर्भया के माता-पिता, दोस्तों और प्रियजनों के साथ हैं. इंतजार लंबा हो गया है लेकिन न्याय किया गया है.”

जी दरअसल उनका मानना है कि न्याय के लिए 7 साल की प्रतीक्षा न्यायिक प्रणाली पर लोगों के विश्वास को कमजोर करती है, न्याय की सेवा की गई थी. आगे उन्होंने यह भी लिखा है, “त्वरित न्याय के लिए कठोर कानून प्रवर्तन, कठोर दंड और तेज़ अदालतें राक्षसों में डर पैदा करने का एकमात्र तरीका है जो इस तरह के जघन्य कृत्य के बारे में भी सोचते हैं. #JusticeForNirbhaya."

अब इस मराठी स्टार ने भी फैंस को दी कोरोना वायरस से बचने की सलाह

मराठी जगत के दिग्गज अभिनेता जयराम कुलकर्णी का हुआ निधन

कोरोना वायरस के चलते सामने नहीं आ रही 'ईमेल-फीमेल' फिल्म की रिलीज डेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -