निर्भया मामला: 'डेथ वारंट' को तीसरी बार फांसी, चारों दरिंदे अब भी जिन्दा
निर्भया मामला: 'डेथ वारंट' को तीसरी बार फांसी, चारों दरिंदे अब भी जिन्दा
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली की एक अदालत ने निर्भया बलात्कार केस में चारों दोषियों को तीन मार्च को दी जाने वाली फांसी अगले आदेश तक के लिए टाल दी गई है। अदालत ने पवन गुप्ता की दया याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित होने के आधार पर ये निर्णय लिया है। फांसी की अगली तारीख अभी निर्धारित नहीं की गई है। इसी बीच पवन गुप्ता की तरफ से दाखिल की गई क्यूरेटिव याचिका को भी शीर्ष अदालत ने सोमवार को ख़ारिज कर दिया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, ये फांसी आज यानि मंगलवार को सुबह छह बजे होने वाली थी। इससे पहले सोमवार को ही दिन में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने फांसी पर स्थगन आदेश देने से मना कर दिया था। किन्तु इसके बाद दोषियों के वकील एपी सिंह ने अदालत को बताया कि शीर्ष अदालत में सोमवार सुबह क्यूरेटिव पिटीशन खारिज होने के बाद पवन गुप्ता ने राष्ट्रपति को दया याचिका भेजी है।

इससे पहले निर्भया की मां ने प्रेस वालों से बात करते हुए कहा था कि, "अदालत ने कोर्ट का समय नष्ट करने और सिस्टम का ग़लत इस्तेमाल करने की कोशिश की है। अब उन्हें फांसी पर लटका दिया जाएगा।" उन्होंने कहा है कि, "इन लोगों ने सिस्टम को भ्रमित किया है, आज इनकी अपील ख़ारिज हो गई है। अब कल इन्हें फांसी होगी।" लेकिन लगता है कि निर्भया की माँ को अभी इन्साफ के लिए और इंतज़ार करना होगा।

सोने-चांदी के दाम में आया जबरदस्त उछाल, जानिए क्या हैं आज के भाव

Nokia सीईओ राजीव सूरी ने किया इस्तीफे का ऐलान, 31 अगस्त को छोड़ देंगे पद

दिग्विजय ने क्यों लगाया भाजपा पर गंभीर आरोप, शिवराज सिंह ने दिया ऐसा जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -