नीरव मोदी मामला: CBI ने PNB के सेवानिवृत्त अधिकारी के खिलाफ दायर की नई चार्जशीट
नीरव मोदी मामला: CBI ने PNB के सेवानिवृत्त अधिकारी के खिलाफ दायर की नई चार्जशीट
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के रिटायर्ड उप प्रबंधक गोकुलनाथ शेट्टी के खिलाफ नई चार्ज शीट दाखिल की है। बता दें कि शेट्टी ने 13 हजार करोड़ रुपये की हेराफेरी की साजिश में नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को कथित रूप से सहयोग किया था। अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकरी देते हुए बताया है कि आय से अधिक 2.63 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने के मामले में उसकी पत्नी पर भी नई चार्ज शीट दाखिल की गई है।

 उन्होंने बताया है कि एजेंसी ने शेट्टी और इंडियन बैंक में लिपिक उसकी पत्नी आशा लता शेट्टी पर 2011-17 के दौरान 4.28 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति एकत्रित करने के भ्रष्टाचार के इल्जाम हैं। घोटाले की साजिश मुंबई में पीएनबी के ब्रैडी हाउस शाखा में रची गई थी, जहां शेट्टी तैनात था। 

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कुल संपत्तियों में से 2.63 करोड़ रूपये की संपत्ति के संबंध में उन्होंने संतोषजनक उत्तर नहीं दिए, जो उनकी आमदनी के ज्ञात स्रोत से 2.38 गुना ज्यादा है। अधिकारीयों ने कहा कि CBI ने शेट्टी और मोदी-चोकसी के संबंधों की जांच की जिस दौरान उसे रिटायर्ड उप प्रबंधक की संपत्तियों के संबंध में जानकारी मिली।


छह सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को आरबीआई ने किया अधिनियम की दूसरी अनुसूची से बाहर

RBI ने इन 6 बड़े बैंकों को अपनी सूची से किया बाहर, जानिए क्या है वजह

Curefit को है स्वतंत्र फंड-रेज़र की तलाश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -