बम-बम-भोले : निरंजनी अखाड़े ने किया पेशवाई से सिंहस्थ का अलख निरंजन
बम-बम-भोले : निरंजनी अखाड़े ने किया पेशवाई से सिंहस्थ का अलख निरंजन
Share:

उज्जैन : पंच तपोनिधि श्री निरंजनी अखाड़े की पेशवाई चारधाम मंदिर से निकाली गई। दरअसल सिंहस्थ के स्नान में कुछ ही समय शेष है। तो दूसरी ओर सिंहस्थ की औपचारिक शुरूआत प्रारंभ हो चुकी है। इसी के साथ विभिन्न अखाड़ों के साधुओं के आने का क्रम जारी है। दरअसल पंच तपोनिधि श्री निरंजनी अखाड़े की पेशवाई भी सिंहस्थ वर्ष 2016 के तहत निकाली गई। पेशवाई पर हवाई जहाज से फूलों की वर्षा की गई। पेशवाई में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए।

पेशवाई में अखाड़े के प्रमुख पुण्यानंद गिरी महाराज, विद्यानंद गिरी, योगगुरू आनंद गिरी महाराज, महंत आशीष गिरी समेत करीब 1 हजार से भी अधिक रमता पंच शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि 51 रथों में सवार पेशवाई हरिफाटक ब्रिज, इंदौर गेट, रेलवे स्टेशन, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज, फव्वारा चैक, कंठाल, सतीगेट, गोपाल मंदिर, ढाबा रोड़, दानीगेट से होते हुए रामघाट पार कर बड़नगर रोड़ स्थित छावनी में पहुंची। दरअसल पेशवाई में साधु - संतों को घोड़े, बग्घी, रथ पर विराजमान करवाया गया।

यही नहीं साधु अपने हाथों में तलवार, दंड आदि लेकर चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने साधुओं का स्वागत किया। उनकी पेशवाई पर पुष्पवर्षा की गई और उनका आशीर्वाद भी लिया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -