दुनिया के 9 भाग्यशाली देश, जहाँ पर अभी तक नहीं पहुँच सका है 'कोरोना'
दुनिया के 9 भाग्यशाली देश, जहाँ पर अभी तक नहीं पहुँच सका है 'कोरोना'
Share:

नई दिल्ली: विश्व में आज केवल अंटार्टिका महाद्वीप ही बच गया है, जहां कोरोना वायरस दस्तक नहीं दे सका है। किन्तु बाकी महाद्वीपों में भी 9 ऐसे देश बचे हुए हैं, जिन्हें कोरोना वायरस अब तक नहीं पहुँच सका है। मगर, ऐसा नहीं है कि ये देश बहुत अधिक खुश हैं कि वे कोविड-19 के संक्रमण से बचे हुए हैं, बल्कि उनमें इस महामारी को लेकर पीड़ित देशों के मुकाबले डर जरा भी कम नहीं है। इसका अंदाजा इसी से लगााया जा सकता है कि एक देश ने तो कोरोना वायरस का नाम लेने पर ही बैन लगा दिया है।

उत्तर कोरिया
चीन का अहम सहयोगी और जापान एवं दक्षिण कोरिया जैसे देशों के पड़ोसी होने देश होने के बाद भी उत्तर कोरिया का दावा है कि उसके यहां कोरोना वायरस के एक भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। हालांकि, दुनिया भर के एक्सपर्ट उत्तर कोरिया के दावों पर विश्वास करने को राजी नहीं हैं। खबरें हैं कि इसके करीब 200 जवानों ने कोविड-19 के कारण दम तोड़ दिया है।

ताजिकिस्तान
लगभग 95 लाख आबादी वाले ताजिकिस्तान में 31 मार्च तक कोरोना के एक भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। हालाँकि एहतियातन अपनी सीमाएं सील कर दी हैं।

दक्षिण सूडान
उत्तरी अफ्रीका का छोटा सा देश दक्षिण सूडान भी अभी तक कोरोना को रोकने में सफल रहा है। अपने महाद्वीप में दक्षिण सूडान उन 6 देशों में शामिल है, जहां कोरोना के एक भी मामला नहीं आया हैं।

बुरुंडी
यह दूसरा अफ्रीकी देश है जिसने खुद को अब तक कोरोना के संक्रमण से बचा रखा है। 

यमन
मध्य पूर्व का देश यमन भी अभी तक कोरोना के कहर से बचा हुआ है। 3 करोड़ की जनसँख्या वाला ये देश कई वर्षों तक गृह युद्ध झेल चुका है, जिसके कारण से यह अभी तक गरीबी और भूखमरी से पूरी तरह नहीं उबर सका है, लेकिन यहाँ भी कोरोना नहीं पहुंचा है।

मालावी
पूर्वी अफ्रीकी देश मालावी भी उन नौ देशों में शामिल है, जहां इस जानलेवा वायरस ने दस्तक नहीं दी है। यह देश ग्रेट रिफ्ट वैली और मालावी झील के लिए काफी प्रसिद्ध है।

लिसोथो
लिसोथो भी एक अफ्रीकी देश है, जहां अभी तक कोरोना नहीं पहुंच सका है। पहाड़ों और जंगल सफारी के लिए जाना जाने वाला ये देश इस माहमारी से बचे रहने के लिए कुछ एहतियाती कदम उठा रहा है। जैसे सीमाओं और हवाई यात्राओं पर पाबन्दी लगाना।

तुर्कमेनिस्तान
ईरान की दक्षिणी सीमा से सटा तुर्कमेनिस्तान विश्व के उन 9 खुशनसीब देशों में शामिल है, जो कोरोना से अब तक अछूता है। वहां से अब तक एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। यहां कथित तौर पर कोरोना वायरस का नाम लेने पर भी रोक लगी हुई है।

साओ टोम और प्रिंसिपे
महज दो लाख की जनसँख्या वाला बहुत छोटा सा देश साओ टोम और प्रिंसिपे भी अब तक कोरोना की गिरफ्त से बचा हुआ है।

अब भारत में मिलेगा सबसे स्वच्छ पेट्रोल और डीज़ल, प्रदूषण कम करने में मिलेगी मदद

कोरोना की चपेट में आए इजराइल के स्वास्थ्य मंत्री और उनकी पत्नी

कोरोना : प्रवासी मजदूरों की परेशानी होगी कम, जाने कैसे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -