जान कुमार सानू संग होली खेलते नजर आईं निक्की तम्बोली, वीडियो वायरल
जान कुमार सानू संग होली खेलते नजर आईं निक्की तम्बोली, वीडियो वायरल
Share:

बिग बॉस 14 में नजर आ चुके निक्की तम्बोली और जान कुमार सानू के चर्चे इन दिनों तेजी से हो रहे हैं। दोनों शो खत्म होने के बाद भी खबरों में बने हुए हैं। जी दरसल दोनों को एक दूजे पर लगातार प्यार लुटाते हुए देखा जा रहा है। आप सभी को याद हो तो शो के दौरान जान कुमार सानू ने निक्की तम्बोली के सामने अपना हाल-ए-दिल बयां किया था, और इसकी खूब तारीफ हुई थी। आपको बता दें कि शो खत्म होने के बाद ये दोनों एक साथ वक्त बिता रहे हैं, और दोनों के कई फोटोज सामने आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

आप देख सकते हैं निक्की तम्बोली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो जान कुमार सानू के साथ होली खेलती दिख रही हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में निक्की तम्बोली अपने खास दोस्त जान कुमार सानू के गालों पर रंग लगाती दिख रही हैं। वहीं इस दौरान जान कुमार सानू के चेहरे की मुस्कान साफ़ दिख रही है। जी दरअसल इन दोनों ने ये वीडियो पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के गाने रंग लगया पर शूट किया है और इस दौरान दोनों सफेद रंग का कुर्ता पहने दिख रहे हैं।

आप देख सकते हैं दोनों का वीडियो जो इस समय धमाल मचा रहा है। वैसे आपको पता ही होगा कि जान कुमार सानू और निक्की तम्बोली के बीच बिग बॉस 14 के दौरान दोस्ती बढ़ी थी। इसी शो के दौरान दर्शकों ने इन्हें करीब आते देखा था। जी दरअसल निक्की तम्बोली अब जान की जान बन चुकीं हैं और दोनों का रिश्ता पक्का दिख रहा है। वैसे दूसरी तरफ निक्की टोनी कक्कड़ के साथ भी दिखाई दे रहीं हैं।

देश में फिर बेकाबू हुआ कोरोना, पिछले 24 घंटों में सामने आए 53000 केस

दिसंबर तक जारी रहेगा किसान आंदोलन, टिकैत बोले- हम गर्मी से डरने वाले नहीं...

जानिए MP के 7 शहरों में लॉकडाउन के दौरान क्या रहेगी व्यवस्था?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -