जान कुमार सानू को डेट नहीं करना चाहती निक्की तंबोली, बताई ये बड़ी वजह
जान कुमार सानू को डेट नहीं करना चाहती निक्की तंबोली, बताई ये बड़ी वजह
Share:

देश के सबसे बड़े और टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 14 से निक्की तंबोली लोकप्रिय हो गई हैं। उनका बिंदास बोलना तथा अपने हक के लिए लड़ जाने वाला अवतार ऑडियंस को बहुत पसंद आया था। जिसके कारण वह टॉप 5 में अपना स्थान बना पाई थीं। बिग बॉस के घर में निक्की तंबोली तथा जान कुमार सानू की मित्रता के भी बहुत चर्चा हुई थी। जान शो में निक्की को पसंद करने लगे थे लेकिन वह उन्हें भाईजान कहकर चिढ़ाती दिखाई दे थीं। 

प्रशंसकों को दोनों की केमिस्ट्री बहुत पसंद आती थी। लेकिन निक्की ने जान को डेट करने से इंकार कर दिया है। निक्की का कहना है कि जान उनके टाइप के नहीं हैं। निक्की तंबोली ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में स्पष्ट इंकार कर दिया है कि वह जान के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं तथा इतना भी बोल दिया है कि जान उनके टाइप के नहीं हैं। निक्की ने एक इंटरव्यू में बताया- जान और वह अच्छे फ्रेंड हैं। वह बहुत स्वीट है किन्तु वो मेरे टाइप का नहीं है। मुझे लोग पसंद आते हैं जिनकी पर्सनालिटी स्ट्रॉन्ग होती है। जो बिंदास होकर अपनी बात कह देते हैं तथा कई बार लोगों को असहज फील करवा देते हैं।

निक्की ने आगे बताया- इसमें कोई डाउट नहीं है कि जान बहुत स्वीट हैं किन्तु मुझे लगता है उनकी पर्सनालिटी उतनी स्ट्रॉन्ग नहीं है जो अपने और शायद अपने फ्रेंड्स के लिए स्टैंड ले सके क्योंकि मैंने बिग बॉस में उन्हें ऐसा करते हुए कभी नहीं देखा है। वह अपनी नजरों में बेशक स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी होंगे मगर मैंने कभी ऐसा नहीं देखा तो हम केवल अच्छे मित्र हैं। बिग बॉस 14 में निक्की तंबोली जान को भाईजान बोलकर तंग करती थीं हालांकि उन्होंने उन्हें कह दिया था कि वह निक्की को पसंद करते हैं। 

सृष्टि रोड़े ने समंदर किनारे लगाई आग, देंखे ये जबरदस्त तस्वीरें

IPL पर फूटा राखी सावंत का गुस्सा, कहा- मुंबई में लोग मर रहे और...

नहीं हुई सुगंधा मिश्रा और संकेत की सगाई, जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का सच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -