केपटाउन में धमाल मचा रहीं हैं निक्की तम्बोली, बिकिनी में आईं नजर
केपटाउन में धमाल मचा रहीं हैं निक्की तम्बोली, बिकिनी में आईं नजर
Share:

बिग बॉस 14 की एक कंटेस्टेंट न‍िक्की तंबोली इन दिनों अपनी अदाओं से सभी को मदहोश कर रहीं हैं। जल्द ही आप निक्की को रियलिटी शो खतरों के ख‍िलाड़ी 11 में देखने वाले हैं। इस समय वह शो के शूट के लिए केपटाउन गई हुई हैं। यहाँ से वह हर दिन तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं और फैंस को मदहोश कर रहीं हैं। उनकी तस्वीरों को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे वहां बेहद एन्जॉय कर रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

अब इन सभी के बीच निक्की ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पर पिक्चर शेयर की है, जिसमें वह ब्लैक बिकिनी में काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं। आप देख सकते हैं निक्की ने ये पिक्चर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में वह वरुण सूद और विशाल आदित्य सिंह के साथ दिखाई दे रहीं हैं। आप देख सकते हैं इस तस्वीर में तीनों बीच किनारे पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में निक्की ब्लैक बिकिनी में काफी आकर्षक नजर आ रहीं हैं और उनके साथ वरुण और विशाल शर्टलेस दिख रहे हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए निक्की ने कैप्शन में लिखा है, "केपटाउन में मेरे देसी बॉयज"। अपनी इस तस्वीर में निक्की ने वरुण और विशाल को टैग भी किया है और उनके फैंस तस्वीर पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी देने लगे हैं। एक यूजर ने कमेंट में निक्की को खूबसूरत बताया है तो दूसरे ने कमेंट कर निक्की को "अट्रैक्टिव" बताया है। वैसे बीते दिनों ही निक्की ने रेड कलर का आउटफ‍िट पहने अपनी फोटोज शेयर की थी। उसमे निक्की गॉर्ज‍ियस नजर आ रही थीं और उनकी उन फोटोज ने फैंस का दिल जीत लिया था।

आज है बग़लामुखी जयंती, यहाँ जानिए आज का पंचांग

अरब सागर में चक्रवाती तूफान Tauktae ने ली 22 लोगों की जान

वरिष्ठ नेता पीसी चाको को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का प्रमुख किया गया नियुक्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -