मुंबई में घटा निक्की जैसा हत्याकांड, मामला जानकर कांप उठेगी रूह
मुंबई में घटा निक्की जैसा हत्याकांड, मामला जानकर कांप उठेगी रूह
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी दिल्ली के निक्की यादव जैसा मर्डर केस सामने आया है। नवी मुंबई में एक सिक्योरिटी गार्ड ने शादीशुदा महिला का क़त्ल कर दिया। अपराधी महिला के साथ रिलेशन में था। पुलिस ने अपराधी राजकुमार बाबूराम पाल को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि महिला निरंतर उस पर शादी का दबाव डाल रही थी, जबकि वह उससे छुटकारा चाहता था। ऐसे में उसने महिला का क़त्ल कर दिया। 

पुलिस को 12 फरवरी को एक अज्ञात महिला का शव झाड़ियों में मिला था। महिला की आयु 35 से 40 वर्ष के बीच थी। महिला का ओढ़नी से गला घोंटा गया था। तत्पश्चात, सबूतों को छिपाने के लिए शव को झाड़ियों में फेंक दिया था। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तहकीकात आरम्भ की। नवी मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के सभी पुलिस स्टेशनों में महिला का शव मिलने की खबर दी। तत्पश्चात, नवी पुलिस को पता चला कि ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन में किसी महिला के लापता होने का केस तो दर्ज कराया गया है। इसके बाद पुलिस ने तहकीकात की तो पता चला कि शव लापता महिला का ही है। 

पुलिस ने लापता महिला के पति से संपर्क किया। पति ने बताया कि महिला क्लीनर के रूप में काम करती थी तथा कुछ दिन से लापता थी। इसके बाद पुलिस ने महिला का फोन बरामद किया। तहकीकात के पश्चात् पता चला कि महिला का प्रेम संबंध राजकुमार के साथ है। राजकुमार सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता है। पुलिस ने राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि महिला उसपर निरंतर शादी करने का दबाव डाल रही थी। इससे तंग आकर उसने महिला से छुटकारा पाने का फैसला किया। उसने महिला को मिलने के लिए बुलाया। यहां उसने गला दबाकर उसका क़त्ल कर दिया। तत्पश्चात, हाउसिंग सोसाइटी के पास में ही झाड़ियो में शव फेंक दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की तहकीकात आरम्भ कर दी है। 

'आदि महोत्सव' का शुभारम्भ, पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, पढ़ें संबोधन की मुख्य बातें

यूपी: दो ट्रेनों में आमने-सामने की भिड़ंत से रेलवे ट्रैक बाधित, कई गाड़ियां निरस्त

BBC के दफ्तरों पर तीसरे दिन भी आयकर की छापेमारी जारी, कर्मचारियों को WFH का आदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -