निकिता मर्डर केस में बोली कंगना- 'जिहादियों को कोई शर्म या डर नहीं...'
निकिता मर्डर केस में बोली कंगना- 'जिहादियों को कोई शर्म या डर नहीं...'
Share:

बीते दिनों दिल्ली से सटे फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में जो भी हुआ वह सभी को हैरान कर गया। जी दरअसल बल्लभगढ़ में बीकॉम की छात्रा निकिता की तौसीफ नामक युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीँ उस हत्या के बाद से पूरे राज्य में तहलका मच गया है। अब लोग निकिता को न्याय दिलवाने के लिए गुहार लगा रहे हैं। वैसे इस मामले पुलिस ने मुख्य आरोपी यानी तौसीफ को गिरफ्तार कर लिया है। वैसे आप देख रहे होंगे कि इस घटना के बाद लोग काफी भड़के हुए हैं और सोशल मीडिया पर निकिता के लिए न्याय मांग रहे हैं।

कई लोग इसे लव जिहाद का मामला कह रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी अपना बयान दिया है। उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा है- 'फ्रांस में जो हुआ उससे पूरी दुनिया सकते में हैं, फिर भी इन जिहादियों को कोई शर्म या कानून का डर नहीं है। एक हिंदू लड़की को उसके कॉलेज के बाहर दिनदहाड़े गोली मार दी जाती है क्योंकि उसने इस्लाम धर्म अपनाने से इनकार कर दिया था। तुरंत कार्रवाई की जरूरत है।'

इसके अलावा बीते कल एक ट्वीट कर कंगना ने लिखा था- 'निकिता की बहादुरी लक्ष्मीबाई और पद्मावती से कम नहीं है। जिहादी जबरदस्ती उसे अपने साथ ले जाना चाहता था। लेकिन लड़की ने उसके साथ जाने की बजाय मर जाना ठीक समझा। देवी निकिता आपने जो किया वो किसी जौहर से कम नहीं है।' निकिता की हत्या का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था जिसमे वह कॉलेज के बाहर आती है तो एक सफ़ेद कार आती है। उस कार में से एक लड़का निकलता है जो उसे जबरन खींचते हुए ले जाता है। वहीँ उसके बाद युवक छात्रा के सिर में गोली मार देता है।

मुंबई पुलिस पर भड़की CBI, रिया की शिकायत पर सुशांत की बहनों के खिलाफ दर्ज की थी FIR

यूपी राज्यसभा चुनावः तो क्या बेकार जाएगी BSP विधायकों की बगावत! खारिज हुआ बजाज का पर्चा

कोरोना वैक्सीन पर बोले PM मोदी- 'सबको मिलेगी, कोई भी नहीं छूटेगा'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -