चंद्रयान -2: विक्रम लैंडर के साथ संपर्क की सारी उम्मीदें ख़त्म, चाँद पर हो गई रात
चंद्रयान -2: विक्रम लैंडर के साथ संपर्क की सारी उम्मीदें ख़त्म, चाँद पर हो गई रात
Share:

नई दिल्ली: ISRO के मिशन चंद्रयान -2 के लैंडर विक्रम से संपर्क स्थापित होने आस चांद पर रात होने के साथ ही ख़त्म हो गई. विक्रम का जीवनकाल 14 दिन का था. आज यानी शनिवार को चांद पर रात आरंभ हो जाएगी और रात होते ही विक्रम को सनलाइट मिलनी बंद हो जाएगी. चांद पर एक चंद्रदिन धरती के 14 दिनों के बराबर होता है.  7 सितंबर को इसरो का ग्राउंड स्टेशन के साथ लैंडर विक्रम का संपर्क टूट गया था, उस समय चंद्रमा की सतह से यह महज 2. 1 किलोमीटर की दूरी पर था.

लैंडर विक्रम को चंद्र सतह पर एक सॉफ्ट -लैंडिंग करने के लिए डिज़ाइन किया गया था. इसरो ने कहा है कि एक बार चांद पर रात होने के पश्चात् लैंडर को अपने काम के लिए बिजली उत्पन्न करने के लिए धूप नहीं होगी. इसरो ने कहा कि इस दौरान चंद्रमा पर बेहद ठंड होगी और भारी ठंडे तापमान में कार्य करने के लिए विक्रम को डिज़ाइन नहीं किया गया था.

इससे पहले इसरो ने गुरुवार को कहा था कि एक राष्ट्रीय स्तर की समिति जिसमें शिक्षाविद शामिल हैं और इसरो विशेषज्ञ चंद्रयान -2 लैंडर के साथ संचार टूटने की वजह का अध्ययन कर रहे हैं. 8 सितंबर को इसरो ने कहा था कि चंद्रयान -2 ऑर्बिटर के ऑन-बोर्ड कैमरे में लैंडर विक्रम की लोकेशन का पता चल चुका है. इसरो ने कहा था कि अब तक चंद्रयान -2 मिशन के उद्देश्यों में से 90 से 95% तक कार्य पूर्ण हो चुका है और यह लूनर विज्ञान में योगदान देता रहेगा.

मध्य प्रदेश सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल डीजल के दाम, शराब पर भी लगाया अतिरिक्त टैक्स

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ऐलान से शेयर बाजार में बहार, तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड

एमी अवॉर्ड में सैक्रेड गेम्स-लस्ट स्टोरीज नॉमिनेट, इंडियन वेबसीरीज का धमाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -