MP: सभी शहरी क्षेत्रों में लगा नाइट कर्फ्यू, कंटेनमेंट एरिया के हिसाब से लगेगा साप्ताहिक लॉकडाउन
MP: सभी शहरी क्षेत्रों में लगा नाइट कर्फ्यू, कंटेनमेंट एरिया के हिसाब से लगेगा साप्ताहिक लॉकडाउन
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में दिन पर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती चली जा रही है। ऐसे में अब सरकार नियमों में और सख्ती करने में लगी हुई है। आप सभी जानते ही होंगे अब से प्रदेश के सभी शहरों में संडे लॉकडाउन रहेगा और इसी के साथ सभी सरकारी दफ्तरो को हफ्तें में 5 ही दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ही खोलने की परमिशन दी गई है। वहीँ शनिवार और रविवार दफ्तर पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके अलावा राज्य के सभी शहरी क्षेत्रों में 8 अप्रैल से अगले आदेश तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा और छिंदवाड़ा में बढ़ते केसों को देखते हुए 8 अप्रैल की रात 8 बजे से अगले 7 दिन तक टोटल लॉकडाउन लगा दिया गया है।

बीते बुधवार को शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने राज्य में कोरोना के हालातों की समीक्षा की और साथ ही यह भी तय किया गया कि क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की सहमति लेकर जिला कलेक्टर शहरी क्षेत्र में रविवार के अलावा शनिवार को भी लॉकडाउन लगा सकते हैं। इसके अलावा प्रदेश के वो शहरी क्षेत्र जो ज्यादा संक्रमण की चपेट में आ गए हैं वहां कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे। कहा जा रहा है इस कंटेनमेंट एरिया में ही 7 से10 दिन तक का लॉकडाउन लगाया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में पूरे प्रदेश में 4043 नए पॉजिटिव केस मिले हैं।

जी दरअसल हर दिन पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है और सबसे ज्यादा केस इंदौर में मिले हैं। इंदौर में कुल 866 नए मरीज मिले हैं वहीं भोपाल में 618 नए मरीज मिले हैं। इसी के साथ यह भी कहा जा रहा है कि संक्रमितों की संख्या को बढ़ता देख सरकार ने 13 शहरों में लॉकडाउन बढ़ाने की तैयारी कर ली है। जी दरअसल शाजापुर में बीते बुधवार रात से आने वाले 58 घंटों का लॉकडाउन लगा दिया गया है और जिला कलेक्टर ने बीते बुधवार इसके आदेश दिए हैं। इसके अलावा कटनी में नाइट कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा और उमरिया जिले में संडे लॉकडाउन का फैसला लिया गया है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्या हुआ बदलाव ? यहाँ जानें आज के भाव

कोरोना पॉजिटिव हुए ‘डांस दीवाने 3’ के जज धर्मेश येलांदे

ममता और मुख़्तार अंसारी पर नरोत्तम मिश्रा ने साधा निशाना, बोले- 'देश में दो व्हीलचेयर फेमस है'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -