पहले दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी और अब नॉएडा में भी लगा नाईट कर्फ्यू
पहले दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी और अब नॉएडा में भी लगा नाईट कर्फ्यू
Share:

दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी के उपरांत अब नोएडा और गाजियाबाद में भी नाइट कर्फ्यू का एलान कर दिया गया है। नोएडा और गाजियाबाद के DM ने गुरुवार को नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है। 17 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू  जारी रहने वाला है।  जिसके साथ ही नोएडा और गाजियाबाद के स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर्स को भी बंद किया जा चुका है।

नोएडा और गाजियाबाद DM की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पूरे जिले में 17 अप्रैल तक रात्रि10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहने वाला है। इस बीच आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही जारी की जाने वाली है, इसके साथ ही मेडिकल सर्विस भी बंद नहीं होने वाली है। नेशनल या स्टेट हाईवे मूवमेंट को भी नहीं रोका जाएगा।  जिसके साथ ही सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल और कॉलेज को 17 अप्रैल तक बंद किया जा चुका है। स्कूल-कॉलेज के साथ ही सभी कोचिंग सेंटर को भी बंद करने का आदेशकर दिए गए है। हालांकि, मेडिकल, पैरा मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज खुले रहेंगे और सभी तरह की परीक्षाओं को टाला नहीं जाएगा। यानी परीक्षाएं तय वक़्त पर ही होंगी।

नोएडा DM ने पुलिस और स्थानीय अधिकारियों को पब्लिक प्लेस पर अभियान चलाने का निर्देश जारी किया है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों और मास्क न पहनने वालों के विरुद्ध जांच करने का आदेश जारी किया गया है। पब्लिक प्लेस के अतिरिक्त सार्वजनिक दफ्तरों में भी कोविड नियमों को लेकर अभियान चलेगा। 

देश के इन-इन राज्यों में लगाया गया नाइट कर्फ्यू
- दिल्ली में नाइट कर्फ्यू- रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक (30 अप्रैल तक)
- महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू- रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक (शनिवार-रविवार)
- पंजाब में नाइट कर्फ्यू- रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक (11 ज़िलों में)
- राजस्थान में नाइट कर्फ्यू- रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक (10 शहरों में)
- ओडिशा में नाइट कर्फ्यू- रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक (10 जिलों में)
- गुजरात में नाइट कर्फ्यू- रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक (20 शहरों में) 
- छत्तीसगढ़ में नाइट कर्फ्यू- रायपुर और दुर्ग दो शहरों में लॉकडाउन 
- मध्य प्रदेश में नाइट कर्फ्यू- रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक (शहरों में वीकेंड लॉकडाउन)
- झारखंड में नाइट कर्फ्यू- रात 8 बजे सुबह 6 बजे तक (30 अप्रैल तक)
- यूपी में नाइट कर्फ्यू- रात दस बजे से सुबह 6 बजे तक (6 जिलों में)

बिजनौर की अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 5 मजदूरों की मौत, 4 घायल

YSRCP ने तिरुपति लोकसभा उपचुनाव में किया जीत का दावा

दिल्ली-वाराणसी के बाद अब इस बड़े शहर में 17 अप्रैल तक लगा नाईट कर्फ्यू, स्कूल-कॉलेज बंद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -