नाइजीरियाई सैनिको ने बोको हरम की कैद से 178 लोगो को छुड़ाया
नाइजीरियाई सैनिको ने बोको हरम की कैद से 178 लोगो को छुड़ाया
Share:

लागोस (नाइजीरिया) : नाइजीरिया में कई खूंखार इस्लामी आतंकियों का बोलबाला है वे घात लगाकर अनेक जघन्य वारदात को अंजाम दे रहे है उनकी इन मंशा पर पानी फ़ेरते हुए नाइजीरियाई सैनिको ने आतंकी संगठन बोको हरम की कैद से 178 लोगो को बचाया है  खबर के अनुसार इस्लामी चरमपंथियों के कई शिविरों को नष्ट करते हुए नाइजीरियाई सैनिकों ने इन लोगो का बचाने में सफलता पाई है. नाइजीरियाई सैनिकों के सैन्य प्रवक्ता कर्नल टुकुर गुसाउ ने कल बताया कि बचाए गए लोगों में से 101 बच्चे, 67 महिलाएं और 10 पुरुष हैं जिन पर ये आतंकी अपना सितम ढा रहे थे।

नाइजीरियाई वायु सेना ने बित्ता गांव पर हमले में ‘बड़ी संख्या में’ आतंकियों के मारे जाने की बात कही है। यह स्थान मैदुगुरी शहर के 70 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में है। मैदुगुरी उत्तर पूर्वी बोर्नो राज्य की राजधानी है। तथा इस तरह से नाइजीरियाई सैनिकों ने अपनी इस सफलता पर ख़ुशी भी जाहिर की व कहा की हम आगे भी ऐसी कार्यवाही जारी रखेंगे ताकि हम यहां से इन इस्लामी चरमपंथियों को खदेड़ सके.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -