Twitter बैन, Koo का स्वागत, इस देश की सरकार ने 'मेड इन इंडिया' एप पर बनाया अकाउंट
Twitter बैन, Koo का स्वागत, इस देश की सरकार ने 'मेड इन इंडिया' एप पर बनाया अकाउंट
Share:

नाइजर: ट्विटर को लेकर हुए हालिया विवाद और उसकी एकपक्षीय वैचारिक स्वतंत्रता का बड़ा लाभ 'मेड इन इंडिया' माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘कू (Koo)’ को मिला है। Koo को गूगल प्ले स्टोर से तक़रीबन 5 मिलियन से अधिक यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। यही नहीं Koo अब भारत ही नहीं, विदेशों में भी पसंद किया जा रहा है।

 

हाल ही में ट्विटर को प्रतिबंधित करने वाले अफ्रीकी देश नाइजीरिया की सरकार ने Koo पर अपना अकाउंट बना लिया है। इसकी जानकारी खुद Koo के को-फाउंडर और CEO अप्रमेय राधाकृष्णा ने ट्वीट करते हुए दी है। अप्रमेय ने अपने साथी और Koo के को-फाउंडर मयंक को टैग करते हुए लिखा कि, “Koo इंडिया पर नाइजीरिया की सरकार के आधिकारिक हैन्डल का स्वागत है। अब (Koo) भारत के बाहर भी पंख फैला रहा है।“  आज गुरुवार को ही नाइजीरिया की सरकार ने भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू पर अपना आधिकारिक (@nigeriagov) अकाउंट बनाया है। अभी तक इस अकाउंट के 4,700 से ज्यादा फॉलोअर भी हो चुके हैं। 

बता दें कि नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने अनिश्चितकाल के लिए Twitter को बैन करने का फैसला लिया था। ‘गल्फ ऑफ गिनी’ में स्थित अफ़्रीकी मुल्क ने कहा कि ट्विटर उसके ‘कॉर्पोरेट अस्तित्व’ को नुकसान पहुँचा रहा था, इसीलिए ये एक्शन लिया गया। Twitter ने वहाँ के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के एक बयान को डिलीट कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया।

'ग्लोबल वेल्थ रैंकिंग' में अडानी-अंबानी का जलवा, जैक मा जैसे चीनी अरबपति को छोड़ा पीछे

शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में दिखाई जाएगी कूझंगल

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 3 पैसे की तेजी के साथ खुला रुपया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -