ब्रसेल्स हमले में घायल हुई निधि लौटी भारत, अब भी व्हीलचेयर पर
ब्रसेल्स हमले में घायल हुई निधि लौटी भारत, अब भी व्हीलचेयर पर
Share:

मुंबई : मार्च में ब्रसेल्स एयरपोर्ट पर हुए धमाकों में घायल हुई जेट एयरवेज की क्रू मेंबर निधि चापेकर आज भारत लौट आई। निधि की तस्वीर धमाके के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर कई चैनलों पर दिखाई गई थी। आतंकी हमले के दौरान आई चोटों से निधि अब तक उबर नहीं पाई है।

शुक्रवार की सुबह निधि पेरिस से मुंबई आने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट से 7.30 बजे मुंबई पहुंची। एयरपोर्ट से सीधे उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। विमानसेवा के अधिकारियों ने कहा कि 42 वर्षीय निधि की रोग प्रतिरोधी क्षमता कम है और डॉक्टरों ने उसे लोगों के संपर्क में आने से बचने की सलाह दी है।

बीते 22 मार्च को बेल्जियम में तीन बम विस्फोट हुए थे। दो विस्फोट ब्रसेल्स हवाईअड्डे पर हुए थे और एक मालबीक मेट्रो स्टेशन पर। इन हमलों में 35 लोग मारे गए थे, जिनमें तीन आत्मघाती हमलावर भी शामिल थे। हमले के दौरान निधि को बेहद चोटें आई थी और उनका पांव फ्रैक्चर हो गया था।

ब्रसेल्स के पास ही एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। दरअसल इस हमले के बाद निधि की एक तस्वीर सामने आई थी, जिससे हमले की हकीकत सामने आ गई। 40 वर्षीय निधि दो बच्चों की मां है और अपने पीले यूनिफॉर्म में वो खून से लथपथ दिख रही है।

जानकारी मिलते ही निधि के पति पेरिस के रास्ते ब्रसेल्स पहुंचे थे और वहां से सीधे निधि के पास अस्पताल पहुंचे थे। निधि का एक सहकर्मी भी इस हमले में घायल हो गया था। जिसका अब भी ब्रसेल्स के अस्पताल में इलाज चल रहा है। निधि की त्वचा के ज्यादातर हिस्से पर ग्राफ्टिंग करनी पड़ी थी।

निधि अब भी व्हीलचेयर पर ही है। उनके साथ उनके पति और देवर के अलावा विमानन कंपनी के सहायक स्टाफ और प्रमुख चिकित्सा अधिकारी भी थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -