साउथ फिल्मों की इस फिल्म से चमकी थी निधि अग्रवाल की किस्मत
साउथ फिल्मों की इस फिल्म से चमकी थी निधि अग्रवाल की किस्मत
Share:

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री निधि अग्रवाल आज अपना जन्मदिन मना रही है। उनका आज 27वां जन्मदिन है। निधि के जन्मदिन से एक दिन पहले से ही उनके प्रशंसक उनका जन्मदिन मनाने लगे हैं। ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने उन्हें बर्थडे विश करने के लिए विशेष तरीका अपनाया है। लोग उनकी एक फोटो को अपनी डीपी बना रहे हैं। ये लोगों के बीच कॉमन डीपी बन रही है।

वही इन दिनों निधि अग्रवाल अपने म्यूजिक वीडियो को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। इस म्यूजिक वीडियो का नाम साथ क्या निभाओगे है। इसमें वह सोनू सूद के साथ परफॉर्म कर रही हैं। निधि अग्रवाल सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं तथा वह एक पैन इंडिया अभिनेत्री हैं, हालांकि वह दक्षिण भारतीय फिल्म जगत में बहुत लोकप्रिय हैं, किन्तु बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने बॉलीवुड से अपने अभिनय का आरम्भ किया था, किन्तु यहां कुछ कमाल नहीं कर पाईं एवं दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की ओर रुख किया तथा वहां लोकप्रियता हासिल की।

वही निधि अग्रवाल ने वर्ष 2017 में आई ‘मुन्ना माइकल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस मूवी में वह टाइगर श्रॉफ के अपॉजिट थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। इसके पश्चात् उन्हें बॉलीवुड में काम नहीं मिल पाया। तत्पश्चात, निधि अग्रवाल ने दक्षिण भारतीय फिल्म जगत का रुख किया। उन्होंने वर्ष 2018 में आई तेलुगू फिल्म ‘सव्यासांची’ से डेब्यू किया। फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। यहां से उनका सिक्का जमना आरम्भ हुआ। 

ऐश्वर्या राय ने बहन की शादी में पति और बेटी के साथ झूमकर किया डांस

सीएम हिमंत ने वन अधिकारीयों से कहा- ''मैं आपको छह महीने का समय देता हूं..."

'मस्जिद में राष्ट्रगान गाना और तिरंगा फहराना हराम..,' आगरा के मौलाना ने निकाला फतवा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -