Video: पहली बार प्रियंका और अपने संबंधों पर निक ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Share:

बॉलीवुड और हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के प्यार के चर्चे बहुत समय से हो रहे हैं. प्रियंका और निक की उम्र में काफी फर्क है लेकिन दोनों एक-दूजे के प्यार में डूबे हैं. प्रियंका से निक करीब 10 साल छोटे हैं लेकिन फिर भी दोनों के अफेयर की खबरें लगातार आ रहीं हैं. हाल ही में निक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वह प्रियंका और अपनी उम्र के बारे में बात कर रहे हैं. इस वीडियो में निक से पूछा गया कि उन्होंने अब तक जितनी भी महिलाओं को डेट किया उनमे सबसे ज्यादा उम्र किसकी रही..?

इस सवाल पर निक ने जवाब दिया 33 साल और थोड़ा रुककर झट से बोले 35 साल. निक के इस जवाब को सुनते ही यह तय हो चुका है कि वह प्रियंका की बात कर रहे हैं और इस समय वह प्रियंका के प्यार में है. प्रियंका की बात की जाए तो वह अभी 35 साल की हैं और 18 जुलाई को ही वह अपना 36वां जन्मदिन मनाने वाली हैं. निक के साथ प्रियंका अपने प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए लंदन के लिए निकल चुकीं हैं. कुछ समय पहले ही प्रियंका से भी निक के बारे में बात की गई थी तो उन्होंने कहा था कि वह अभी एक-दूजे को समझ रहे हैं और उनके अनुसार निक के साथ उनका अनुभव काफी शानदार रहा और निक को भी उनका साथ पसंद आया होगा.

आपको बता दें कि निक प्रियंका के परिवार से मिल चुके हैं और एक बार प्रियंका की माँ से जब निक और प्रियंका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि मुझसे फ़ालतू सवाल ना किए जाएं... इस बात से साफ़ जाहिर होता है कि प्रियंका की माँ निक को पसंद नहीं करती हैं. फिलहाल प्रियंका और निक बर्थडे प्लानिंग में जुटे हैं.

ये भी पढ़े.. 

Video: प्रियंका के इस वीडियो को देखते ही निक ने किया कमेंट

बिन फेरे एक दूजे के हुए प्रियंका और निक, ये रहा सबूत

इस वजह से निक और प्रियंका में आएंगी दूरियां

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -