नाकामी मिलने के बाद भी निक जोनस ने नहीं मानी हार, इस तरह बने सफल कलाकार
नाकामी मिलने के बाद भी निक जोनस ने नहीं मानी हार, इस तरह बने सफल कलाकार
Share:

हॉलीवुड के जाने माने सिंगर निक जोनस आज अपना जन्मदिन मना रहे है। निक जोनस का जन्म एक गायक परिवार में हुआ। निक जोनस के पिता पॉल केविन जोनस ने गॉड चर्च की असेंबली में नियुक्त मंत्री के रूप में सेवा की। वे वहां के संगीतकार और गीतकार भी थे। इनकी माता डेनिस मिलर – जोनस भी एक गायिका थी। निक के शुरुआती वर्षों में ही वे अपनी माँ के साथ न्यू जर्सी के वाईकॉफ में रहने चले गए, वहां उनकी माता ने उन्हें शिक्षा प्रदान की। इसके अतिरिक्त वे जर्मन, अंग्रेजी, स्कॉटिश, इरिश, इटालियन / सिसिलियन और फ्रेंच / कैनेडियन आदि के मिश्रित एथनिक बैकग्राउंड से संबंध रखते हैं।

साथ ही ब्रॉडवे के साथ काम करते समय, निक ने अपने पिता के साथ एक क्रिसमस गीत लिखा था जिसे कोलंबिया रिकार्ड्स द्वारा खोजा गया था। इसके बाद जोनस को सन 2004 में एक सोलो आर्टिस्ट के रूप में लेबल के लिए साइन किया गया था। इसके अलावा उनके भाई भी संगीत के प्रति रुचि रखते थे। उन्होंने निक के साथ मिलकर कुछ गीतों को लिखा। जिसके पश्चात् निक ने अपने भाइयों के साथ मिलकर ‘जोनास ब्रदर्स’ बैंड की शुरुआत की। उन्होंने कोलंबिया के साथ एक एल्बम जारी किया, लेकिन बाद में उन्हें वहां से हटा दिया गया। किन्तु उन्होंने हार नहीं मानी और सन 2007 में जोनास ब्रदर्स का सेल्फ – टाइटल एल्बम रिलीज़ हुआ। इसे लोगों द्वारा बहुत पसंद किया गया था, जिससे यह एल्बम बिलबोर्ड चार्ट पर टॉप 5 तक पहुँच गया, और तत्पश्चात डबल प्लैटिनम चला गया।

वही जोनस ने बैंड के अलावा कई सोलो परफॉरमेंस भी दी। उनकी सन 2010 में पहली सोलो परफॉरमेंस ‘द एडमिनिस्ट्रेशन’ थी। इसके पश्चात् उन्होंने 3 एल्बम निकोलस जोनस, निक जोनस, और ‘लास्ट ईयर वास कोम्प्लीकेटेड’ आदि परफॉर्म किये थे, जोकि काफी पसंद किये गये। जोनस ने थिएटर के अपने प्यार को कभी नहीं खोने दिया, सन 2012 में वे ब्रॉडवे वापस लौट गए। अपने संगीत करियर के अलावा, वे एक सफल अभिनेता भी है। इसी के साथ निक जोनस ने अपने करियर में कई सफलताएं अर्जित की है, तथा हम कामना करते है की वे हमेशा स्वस्थ रहे और इसी तरफ तरक्की करे।

अब इस दिन होगी 'वंडर वुमन 1984' रिलीज, इस कारण हुआ बदलाव

एक्ट्रेस फेलिसिटी जोन्स ने दिया बच्चे को जन्म, तस्वीरें आई सामने

भीषण सड़क हादसे में हुई थी अमेरिकी एक्टर पॉल वॉकर की मौत, इस फिल्म ने दिलाई थी पहचान

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -