प्री-मैच्योर है प्रियंका चोपड़ा का बच्चा, अभी अस्पताल में रहेगा!
प्री-मैच्योर है प्रियंका चोपड़ा का बच्चा, अभी अस्पताल में रहेगा!
Share:

बॉलीवुड में अपनी अदाओं से सभी को मदहोश कर देने वाली अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने जबसे मां बनने का ऐलान किया है तब से उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। उनके फैंस इस समय जश्न मना रहे हैं। हालाँकि अब भी फैंस के मन में सवाल है कि प्रियंका को बेटी हुई है या बेटा? बच्चे ने कब जन्म लिया? प्रियंका ने सरोगेसी का सहारा क्यों लिया? और भी कई सवाल। वैसे खबरों के अनुसार प्रियंका को बेटी हुई है और सामने आने वाली रिपोर्ट को माने तो प्रियंका के घर पैदा हुई बेटी ने 15 जनवरी को जन्म लिया है।

वहीं एक अन्य रिपोर्ट में यह बताया गया है कि प्रियंका के बच्चे ने डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले जन्म लिया है। इसका मतलब यह है कि प्रियंका का बेबी प्री-मैच्योर है। सामने आने वाली एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से जानकारी देते हुए लिखा गया है- 'प्रियंका-निक की बेटी ने डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले साउदर्न कैलिफोर्निया हॉस्पिटल में जन्म लिया। जब तक न्यूबॉर्न बेबी हेल्दी नहीं हो जाती तब तक उसे अस्पताल में ही रखा जाएगा। पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद ही निक और प्रियंका उसे घर ले जा सकेंगे।' वहीं दूसरी तरफ डेलीमेल ने अपनी रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से जानकारी देते हुए लिखा है- 'प्रियंका-निक की बेटी ने डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले साउदर्न कैलिफोर्निया हॉस्पिटल में जन्म लिया। जब तक न्यूबॉर्न बेबी हेल्दी नहीं हो जाती तब तक उसे अस्पताल में ही रखा जाएगा। पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद ही निक और प्रियंका उसे घर ले जा सकेंगे।'

ऐसा भी कहा जा रहा कि कपल के बच्चे की डिलीवरी डेट अप्रैल में थी और इसी के चलते प्रियंका चोपड़ा ने अपने सभी वर्क कमिटमेंट को पूरा कर लिया था। हालाँकि प्रियंका ने बच्चे के दुनिया में आने के 1 हफ्ते बाद गुडन्यूज फैंस के साथ शेयर कर फैंस को तोहफा दिया है। बीते शुक्रवार को प्रिंयका ने पोस्ट में गुडन्यूज देते हुए एक पोस्ट में लिखा- 'हमें ये बताते हुए खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए बच्चे का स्वागत किया है। इस स्पेशल टाइम में हम अपनी प्राइवेसी की अपील करते हैं ताकि हम अपने परिवार पर फोकस कर सकें। थैंक्यू।' अब सेलेब्स और आम लोग प्रियंका को बधाई दे रहे हैं।

जानिए क्या होती है सरोगेसी जिसके जरिये माँ बनीं प्रियंका चोपड़ा

जब सेट पर फिल्ममेकर ने प्रियंका चोपड़ा से कहा था- 'उतारो अंडरवियर'

कटरीना कैफ से लेकर फरहान अख्तर तक इन कलाकारों ने दी प्रियंका और निक को बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -