निक से नाराज हैं प्रियंका, ये रहा सबूत
निक से नाराज हैं प्रियंका, ये रहा सबूत
Share:

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच आजकल कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि इन दोनों के रिश्तों में दरार आ गई है। निक इन दिनों अमेरिका में हैं और प्रियंका उन्हें छोड़कर वापस भारत आ चुकी हैं और अपनी आने वाली फिल्मों में बिजी हैं। प्रियंका—निक के रिश्ते में दरार की खबरों पर अब प्रियंका की एक हरकत ने मुहर लगा दी है। 

जानकारी के अनुसार, हाल ही में निक जोनस ने अपनी मां का जन्मदिन मनाया। उन्होंने मां के जन्मदिन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर भी की है, जिसमें उन्होंने हैप्पी बर्थ डे मदर ​लिखा है। इस फोटो में प्रियंका कहीं भी नहीं दिखाई दे रही हैं। इसका अर्थ यह लगाया जा रहा है कि प्रियंका निक से नाराज हैं, इसीलिए वह उनकी मां के जन्मदिन पर नहीं गईं। इतना ही नहीं प्रियंका ने निक की मां को जन्मदिन की बधाई भी नहीं दी है और न ही निक ने बर्थ डे फोटो में  प्रियंका को टैग किया है। दोनों सेलिब्रिटीज की इस हरकत से कयास लगाए जा रहे हैं कि इन दोनों के बीच कुछ भी अच्छा नहीं है। कहा जा रहा है कि ​प्रियंका निक से बहुत नाराज हैं और इसीलिए उन्होंने उनकी मां को जन्मदिन की बधाई भी नहीं दी। अब असलियत क्या है? यह तो हम नहीं जानते, पर दोनों ने जो किया है, उससे कुछ गड़बड़ होने के आसार तो नजर आ ही रहे हैं। 

 

 

बता दें कि पिछले महीने ही प्रियंका निक  को लेकर भारत आईं थीं। यहां उन्होंने निक को अपने परिवार से भी मिलाया और गोवा में पूरे परिवार ने साथ में छुट्टियां बिताई थीं। इसके बाद प्रियंका और निक ब्राजील निक के कंसर्ट के लिए चले गए थे।

प्रियंका चोपड़ा से बेहद ज्यादा हॉट हैं निक की एक्स

इस शख्स की वजह से इश्क फरमा रहे प्रियंका और निक

प्रियंका की अगली फिल्म के लिए मिल गया एक्टर

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -