प्रियंका को निक ने गिफ्ट की शानदार कार, एक्ट्रेस ने कुछ इस तरह किया धन्यवाद
प्रियंका को निक ने गिफ्ट की शानदार कार, एक्ट्रेस ने कुछ इस तरह किया धन्यवाद
Share:

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं। वह हमेशा अपने से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ साझा करती हुई दिखाई देती है। प्रियंका चोपड़ा ने अब अपनी एक फोटो साझा करते हुए कहा है कि उनको पति निक जोनस ने एक गिफ्ट दिया है। वहीं, उन्होंने निक जोनस को इस उपहार के लिए प्यारा सा रिप्लाई किया है।

प्रियंका चोपड़ा का पोस्ट: प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो साझा की है। इसमें आप देख सकते हैं कि वह एक कस्टमाइज्ड कार में बैठी हुई दिखाई दे रही है। इस कार पर मिसेज जोनस लिखा है। प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर के साथ लिखा है, 'अब ये हुई न राइड। थैंक्यू निक जोनस हमेशा मेरी मदद करने के लिए। बेस्ट हसबैंड।' प्रियंका चोपड़ा की फोटो को देखकर आप अनुमान लगा सकते हैं कि वह खुद कार ड्राइव करने जा रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा के प्रोजेक्ट:  ख़बरों का कहना है कि निक जोनस अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा ये कार इसलिए गिफ्ट की है ताकि वह अपने आने वाले प्रोजेक्ट 'सिटाडेल' के सेट तक आसानी से जा पाएं। प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड वेब सीरीज 'सिटाडेल' में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' एक्टर रिचर्ड मैडन के साथ दिखाई देने वाली है। वहीं, प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड प्रोजेक्ट के बारें में बात की जाए तो वह फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली मूवी 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ काम करती नज़र आने वाली है।

72 वर्ष की आयु में भी हर जवान अभिनेत्रियों को मात देती है ये हॉलीवुड एक्ट्रेस

1 साल में 4 बच्चों का पिता बनने के बाद इस हॉलीवुड एक्टर ने कही ये बात

जॉनी डेप और एम्बर हर्ड की क़ानूनी लड़ाई ने लिया नया मोड़, कई खुलासे ने उड़ाएं एक्टर के होश

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -