बेसबॉल मैच के पहले पहले लिप लॉक करते नज़र आए निक और प्रियंका
बेसबॉल मैच के पहले पहले लिप लॉक करते नज़र आए निक और प्रियंका
Share:

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाॅलीवुड और बाॅलीवुड इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल्स में से एक कहे जाते है। भले ही निकयंका को आए दिन पैपराजी को भी झेलना पड़ जाता है लेकिन इन सबके बावजूद निक और प्रियंका अपने जीवन के एक हिस्से को प्राइवेट बनाए रखने में सफल हो जाते है जो सिर्फ उनके लिए है। चाहे प्रियंका अपने पति को रोस्ट कर रही हो या निक अपनी पत्नी के लिए सबसे प्यारी तारीफ करना हो ये दोनों लवबर्ड्स एकदम सही हैं।

इसी वर्ष की शुरुआत में कपल ने सेरोगेसी के माध्यम से एक प्यारी सी बेटी कर लिया है। कपल ने अपनी लाडली का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। मदर्स डे पर निकयंका ने अपनी लाडली से फैंस को रूबरू करवा दिया है। जिसके साथ ही उन्होंने कहा था कि उनकी बेटी समय से पहले पैदा हुई थी और 100 दिनों से NICU (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में थी।

लाडो के घर आने के उपरांत  से ही निकंयका उसके साथ खूब वक़्त बिता दिया है। वहीं अब पेरेंटिंग ड्यूटी से ऑफ लेकर ये कपल वीकेंड पर कुछ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जा चुका है। ये फोटोज किसी ग्राउंड की लग रही हैं जहां निक बेस्बाॅल खेलने आए हैं। इस मैच में निक के भाई जो जोनस और सोफी टर्नर अपनी बेटी विला जोनस के साथ हो गए थे। इस बीच प्रियंका और निक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। सामने आईं फोटोज में बेसबॉल के मैच से पहले देसी गर्ल निक को किस करती हुई नज़र आ रही है। लुक्स के बारें में बात की जाए तो प्रियंका व्हाइट टॉपडेनिम शॉर्ट्स के साथ मल्टीकलर जैकेट में स्टाइलिश लग रही है। देसी गर्ल ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, ग्लासेस, व्हाइट शूज और ओपन हेयर्स से पूरा कर रखा है । निक व्हाइट आउटफिट में काफी स्मार्ट लगे। हाथ में हाथ डाले प्रियंका और निक फील्ड की और जाते दिखाई दे रहे है।

हाथ में कॉफी कप थाम लंदन की सड़कों पर सैर करती नज़र आई MYLEENE KLASS

अजन्मे बच्चे को खोने के बाद छलका ब्रिटनी का दर्द, कहा- 'हमने अपना बेबी खो दिया....'

लॉस एंजिल्स में दिखा JESSICA SIMPSON का ग्लैमरस लुक, फैंस भी हो गए दीवाने

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -