आदित्य संग मुंबई की सड़कों पर साइकिल दौड़ाती नजर आईं निया शर्मा
आदित्य संग मुंबई की सड़कों पर साइकिल दौड़ाती नजर आईं निया शर्मा
Share:

हर दिन थोड़ी कसरत करना बहुत ही अहम् माना जाता है। कसरत ना केवल हमारे शरीर में ऊर्जा भरती बल्कि हमें फिट भी बनाने का काम करती है। B-टाउन स्टार्स भी खुद को फिट रखने के लिए कई तरह के रास्ते अपनाते हैं जिनमें  योग, जिम, पैदल चलना और साइकिल चलाना शामिल हैं। हमेशा बी-टाउन की हसीनाओं को जिम में घंटों पसीना बहाते देखा जाता है।

हाल ही में टेलीविज़न वर्ल्ड की सेंसेशन यानि अभिनेत्री निया शर्मा और सिंगर आदित्य नारायण ने फैंस को फिटनेस गोल्स दिए। निया ने हाल ही में आदित्य नारायण संग मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाई। इस बीच फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी है। यदि हम लुक की बात करने तो निया व्हाइट कलर की क्राॅप जैकेट के साथ मैचिंग ट्राउजर पहने बहुत बोल्ड दिखीं। निया ने अपने इस लुक को  मिनिमल मेकअप, पिंक लिपस्टिक और ब्लैक शेड्स से कंप्लीट किया था। इस बीच निया ने पिंक बैग कैरी कर रखा था। वहीं आदित्य की बात की जाए तो वह ब्लैक सैंडो के साथ मैचिंग ट्राउजर में कूल दिखे। आदित्य और निया की ये फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी है। फैंस द्वारा उनकी इन फोटोज को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। 

वर्क फ्रंट की बात करने तो निया ने 'एक हज़ारों में मेरी बहना है' में मानवी चौधरी का रोल निभा करियर को शुरू किया था। जिसके उपरांत वह 'जमाई राजा' में रोशनी पटेल की भूमिका में नज़र आई थी। इस शो ने उनके करियर को असल पहचान मिली है। जिसके उपरांत वह थ्रिलर टीवी शो 'इश्क में मरजावां', नागिन: भाग्य का जहरीला खेल' में कार्य कर चुकी है। निया हमेशा ही अपनी बोल्ड  फोटोज को लेकर सुर्ख़ियों में बानी रहती है। उन्हें हमेशा उनके लुक को लेकर कई तरह की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। आदित्य की बात करें तो उन्होंने हाल ही में सिंगिग रियालिटी शो 'इंडियन आइडल' को होस्ट कर चुके है। 

बिग बॉस में हुई रितेश की गर्लफ्रेंड की एंट्री, राखी सावंत को लगा सदमा

इंटरनेट पर छाया हिना खान का नया फोटोशूट, कातिलाना अदाओं ने लूटा दिल

निया शर्मा को नहीं मिल रहा है काम, बोली- रोजाना यह ख्याल आ ही जाता है कि...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -