चोरी हुआ इस एक्ट्रेस का हैंडबैग, मुंबई पुलिस से मांगी मदद
चोरी हुआ इस एक्ट्रेस का हैंडबैग, मुंबई पुलिस से मांगी मदद
Share:

टीवी इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती के दम पर राज करने वाली निया शर्मा इन दिनों अपनी नयी नयी तस्वीरों को शेयर करती हैं। आए दिन उन्हें नए फोटोज को शेयर करते हुए देखा जाता है। वैसे निया छोटे पर्दे की स्टाइलिश और चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं। वैसे आपको ये भी पता ही होगा कि नेहा ट्रोलिंग में भी सबसे आगे हैं। आए दिन उन्हें किसी ना किसी कारण से ट्रोल होना पड़ता है। वैसे निया खतरों के खिलाड़ी की विनर रह चुकीं हैं और हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी से मुंबई के लोअर परेल इलाके में उनका हैंडबैग चोरी हो गया।

इस बारे में जानकारी खुद एक्ट्रेस ने दी है। उन्होंने पुलिस से ट्वीट कर मदद मांगी है। वैसे निया के ट्वीट पर पुलिस ने क्विक रिस्पॉस भी दिया जिससे वह काफी खुश हुई। आप देख सकते हैं निया शर्मा ने ट्वीट में बताया कि 'लोअर परेल के सेनापति बापट मार्ग पर किसी ने उनकी कार में से हैंडबैंग चुरा लिया है। आपकी मदद बहुत मायने रखती है।' निया के इस ट्वीट को देखकर मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल से जवाब आया कि, 'अपना नम्बर मैसेज कर दें, जल्द आपसे सम्पर्क किया जाएगा।'

उसके बाद निया ने तुरंत जवाब देने के लिए मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया। वैसे निया शर्मा के बारे में बात करें तो उन्होंने बीते महीने ही अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। वहीं उनके जन्मदिन पर उन्होंने कुछ ऐसा केक काटा था जिसके कारण वह ट्रोल हुईं थीं। वैसे अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के कई वीडियो और तस्वीरें निया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। वहीं एक तस्वीर के चक्कर में वह जमकर ट्रोल भी हुईं थीं और बाद में उन्हें वह डिलीट भी करनी पड़ी थी।

इंदौर: चाक़ू घोंपकर पति ने की पत्नी की हत्या, दो माह पहले हुई थी लव मैरिज

सपा-बसपा गठबंधन को मायावती ने बताया बड़ी गलती, कही यह बात

वाणिज्य मंत्रालय ने एफडीआई नीति के नए संस्करण का किया विमोचन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -