सिद्धार्थ के निधन की खबर सुनकर लगातार रोती रही थीं निया, अब किया खुलासा
सिद्धार्थ के निधन की खबर सुनकर लगातार रोती रही थीं निया, अब किया खुलासा
Share:

'बिग बॉस 13' विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं है। उनका निधन 2 सितंबर को हो गया था और उनके निधन को लेकर हर कोई हैरान हुआ था। अब हाल ही में सिद्धार्थ की मौत पर अभिनेत्री निया शर्मा ने बात की। उनका कहना है इस मौत ने उनको झकझोर कर रख दिया था। हाल ही में निया ने एक इंटरव्यू में बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद उन्हें दौलत-शोहरत और नेम-फेम सब फिजूल लगने लगा था। लगने लगा था जैसे दुनिया खत्म हो गई हो। निया ने एक मशहूर चैनल से बातचीत में कहा- 'मुझे जोर का धक्का लगा। मैं 20 मिनट तक लगातार रोती रही। ऐसा लगा मानो दुनिया खत्म हो गई हो। मुझे नहीं पता कि वह किस बारे में था? हम किसके पीछे भाग रहे हैं? शोहरत का क्या मतलब है? इस तरह के सवालों से मेरा दिमाग फटा जा रहा था। उसे स्वीकार करना आसान नहीं था।'

आगे उन्होंने कहा, 'जिस इंसान की मृत्यु हो गई है, उसके करीबियों को शांति से शोक मनाने दो। किसी की मौत पर दो सेकंड का फेम पाने की कोशिश मत करो। मैं बात कर रही हूं कि किस तरह किसी की मौत को मीडिया में कवर किया जाता है। उसके परिवार पर क्या बीत रही होगी।' इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा- 'मैं सोचती हूं कि अगर वह एक फेमस एक्टर नहीं होता तो क्या लोग परवाह करते? क्या तब भी वो उसकी मौत के बारे में बातें करते? दुख की बात है कि सारी दुनिया, मीडिया और हम लोग इसी तरह चलते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला बहुत बड़े स्टार थे। उन्होंने लाखों लोगों के दिलों पर राज किया और खूब शोहरत पाई। उनके लिए हर कोई रोया। हर कोई उन्हें कवर करना चाहता था, लेकिन इस चक्कर में कुछ चीजें हद से आगे बढ़ गईं। कई असंवेदनशील टिप्पणियां की गईं, जिनसे बचा जा सकता था। हमें खुद को बदलने और बेहतर होने की जरूरत है।'

वहीं निया ने यह भी कहा- 'आज जिंदा रहना जरूरी है। कोई प्रोजेक्ट खोने पर मैं रो नहीं सकती। भगवान की कृपा से काम और आ जाएगा। मेरे जानने वालों में हर किसी ने अपनों को खोया है। लेकिन आप इस कड़वी सच्चाई और दिल में गम लिए जीने के सिवाय और क्या कर सकते हैं। एक इंसान को मूव ऑन करना पड़ता है।' वैसे निया के बारे में बात करें तो बीते दिनों ही उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया है और वह अपने स्टाइल के हमेशा चर्चाओं में रहती हैं।

अब कौन चलाएगा 'प्राइम टाइम' ? रविश कुमार ने NDTV से दिया इस्तीफा

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने 8 करोड़ पंजीकृत उपयोगकर्ताओं का आंकड़ा किया पार

ठीक नहीं हैं शहनाज गिल, पवित्रा बोलीं- 'सिद्धार्थ उस पर नजर रख रहा है'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -